img-fluid

‘शूटिंग’ शब्द बना खतरा! कश्मीर में फिल्म के सेट पर बाल-बाल बची एक्टर की जान

May 01, 2026

नई दिल्ली। कभी-कभी(Sometimes) फिल्मों की शूटिंग(film shoots) सिर्फ कैमरे और एक्शन(Action) तक सीमित नहीं रहती… हालात ऐसे बन जाते हैं जहां एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है… ऐसा ही एक खौफनाक किस्सा(harrowing incident) जुड़ा है फिल्म मिशन कश्मीर (Mission Kashmir) से… जिसे खुद डायरेक्टरविधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने साझा किया।

साल 2000 में रिलीज हुई ‘मिशन कश्मीर(Mission Kashmir) ’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हो, लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे आज भी याद कर सिहरन हो जाती है… उस समय कश्मीर घाटी में हालात संवेदनशील थे… और ऐसे माहौल में फिल्म की शूटिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं था।डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी टीम के साथ लगातार वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क में रहना पड़ता था… वह बार-बार “शूटिंग” शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन यही शब्द एक बड़े खतरे की वजह बन गया।

दरअसल, उस वक्त सुरक्षा बल भी आसपास सक्रिय थे और वायरलेस पर बातचीत सुन रहे थे। जब-जब “शूटिंग” शब्द बोला जाता, तो उसे असली गोलीबारी समझ लिया जाता। उसी दौरान इलाके में आतंकियों की गतिविधियों की खबर भी थी ऐसे में जरा सी गलतफहमी किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी।

सबसे खतरनाक स्थिति तब बनी जब फिल्म का एक सीन शूट हो रहा था, जिसमें एक कलाकार आतंकवादी के गेटअप में भागता हुआ नजर आ रहा था। अगर सुरक्षा बलों को जरा भी शक होता, तो वह उसे असली आतंकी समझकर गोली चला सकते थे। यानी एक शब्द की गलतफहमी से एक्टर की जान जा सकती थी…


  • स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने तुरंत शूटिंग रोकने का फैसला लिया… उन्होंने अपनी टीम को साफ निर्देश दिया कि तुरंत पैकअप करें और लोकेशन खाली करें… उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया…

    फिल्म और स्टारकास्ट
    ‘मिशन कश्मीर’ में Hrithik Roshan, Sanjay Dutt, Preity Zinta और Jackie Shroff जैसे बड़े सितारे नजर आए थे… करीब 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी…

    यह घटना बताती है कि फिल्मों की चमक-दमक के पीछे कितने जोखिम छिपे होते हैं… खासकर उन इलाकों में जहां हालात सामान्य नहीं होते… एक छोटा सा शब्द भी कभी-कभी जान पर भारी पड़ सकता है…

    Share:

  • दान और प्यार से तय होता है नेता, इडलीवाइल्ड का कुत्ता मेयर बना आकर्षण का केंद्र

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली। Idyllwild की पहाड़ियों (Hills) में बसा यह छोटा सा कस्बा (Town) अपनी एक ऐसी परंपरा (Tradition) के लिए जाना जाता है, जो दुनिया के किसी भी अन्य शहर से बिल्कुल अलग है। यहां शहर का “मेयर” कोई इंसान नहीं होता, बल्कि एक कुत्ता (Dog) चुना जाता है, जिसे लोग प्यार और सम्मान से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved