img-fluid

दुनिया को मिला नया नं-1 टेस्ट बॉलर, लेकिन बुमराह से नहीं छिनी बादशाहत

June 24, 2026

डेस्क: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक दिलचस्प और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है. दुनिया को टेस्ट क्रिकेट में एक नया नंबर-1 गेंदबाज मिल गया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सिर से नंबर-1 का ताज नहीं छिना है. आईसीसी के इस बड़े अपडेट में टेस्ट फॉर्मेट को दो नए ‘सुल्तान’ मिले हैं. वहीं, बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी जो रूट ने अपने ताज वापस हासिल कर लिया है.

लंदन के द ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से 11 विकेट चटकाने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन का बंपर इनाम मिला है. 34 साल के मैट हेनरी लंबी छलांग लगाते हुए आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि हेनरी ने नंबर-1 के स्थान से जसप्रीत बुमराह को नीचे नहीं धकेला, बल्कि वो बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं.


  • इस समय बुमराह और मैट हेनरी दोनों के ही बराबर 870 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जिसके चलते दोनों गेंदबाज एक साथ टेस्ट रैंकिंग की बादशाहत संभाल रहे हैं. नवंबर 2024 में कागिसो रबाडा को पछाड़कर नंबर-1 का स्थान हासिल करने वाले बुमराह अब हेनरी के साथ यह पायदान शेयर करेंगे. वहीं, मैट हेनरी का नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनना न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के लिए एक ऐतिहासिक पल है. वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टॉप पायदान पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने हैं. हेनरी से पहले कीवी टीम के लिए जैक कोवी (1947) और महान रिचर्ड हैडली (1984-1990) ने यह मुकाम हासिल किया था. इस तरह मैट हेनरी ने गेंदबाजों की कैटेगरी में न्यूजीलैंड के लिए पूरे 36 साल पुराना सूखा खत्म कर दिया है.

    ताजा आईसीसी रैंकिंग में सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. इंग्लैंड के अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का अपना खोया हुआ ताज वापस पा लिया है. ओवल टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के दम पर रूट ने अपनी बादशाहत फिर से कायम कर ली है. उन्होंने हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है.

    Share:

  • ब्लॉकबस्टर मुकाबले में टीम इंडिया की जीत: पाकिस्तान को हराकर प्रो लीग में बढ़ाया दबदबा

    Wed Jun 24 , 2026
    नई दिल्ली ।एफआईएच प्रो लीग 2025-26(Pro League 2025-26)  में भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच खेला गया मुकाबला एक बार फिर हॉकी प्रेमियों (Hockey enthusiasts) के लिए यादगार बन गया। लंदन के ली वैली हॉकी (Valley Hockey) एंड टेनिस सेंटर में खेले गए इस हाई-वोल्टेज (High-voltage) मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved