img-fluid

उज्जैन आकाशवाणी के कार्यक्रम युववाणी को सुना जा रहा देश विदेश तक

August 03, 2026

  • विदेश के श्रोताओं का भरपूर प्यार, युवा कंपीयर से खास बातचीत-नानाखेड़ा में स्थित आकाशवाणी केन्द्र

उज्जैन (इंदरसिंह चौहान)। आकाशवाणी उज्जैन के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘युववाणी-सांध्यकालीन सभा’ के ‘फरमाइशी गीत’और ‘फोन-इन’ प्रोग्राम इन दिनों देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हर बुधवार शाम 5 से 6 बजे प्रसारित होने वाले फरमाइशी गीत कार्यक्रम में श्रोताओं की पसंद के गीत उनके नाम के साथ प्रस्तुत किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स और गीतों की फरमाइश का भी कार्यक्रम में उल्लेख किया जाता है। इस संबंध में कंपीयर राजवीर सिंह चौहान से हुई बातचीत के प्रमुख अंश—

  • प्रश्न: आकाशवाणी उज्जैन का कौन-सा कार्यक्रम इन दिनों सबसे अधिक लोकप्रिय हो रहा है?
    उत्तर : हमारे दो कार्यक्रम श्रोताओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। पहला ‘फरमाइशी गीत’ कार्यक्रम जो हर बुधवार शाम 5 से 6 बजे प्रसारित होता है। दूसरा ‘फोन-इन कार्यक्रम’, जो प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार शाम 5 से 6 बजे प्रसारित किया जाता है। दोनों कार्यक्रमों को श्रोताओं का भरपूर स्नेह मिल रहा है।
  • प्रश्न: फरमाइशी गीत कार्यक्रम की खासियत क्या है?
    उत्तर: इस कार्यक्रम में श्रोता हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आकाशवाणी उज्जैन एफ एम 102.5 मेगाहर्ट्ज पर कमेंट करके अपनी पसंद के फिल्मी गीतों की फरमाइश भेजते हैं। कार्यक्रम के दौरान हम उनके नाम लेकर उनकी पसंद के गीत प्रस्तुत करते हैं और कमेंट्स का भी रोचक अंदाज में जवाब देते हैं। यही आत्मीयता श्रोताओं को कार्यक्रम से जोड़े रखती है।
  • प्रश्न: क्या केवल मध्य प्रदेश से ही श्रोता जुड़ रहे हैं?
    उत्तर: बिल्कुल नहीं। हमारे पास राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों से लगातार फरमाइशें आती हैं। सबसे खुशी की बात यह है कि सिएरा लियोन (वेस्ट अफ्रीका) से भी श्रोता कार्यक्रम सुनकर अपनी पसंद के गीत भेज रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
  • प्रश्न: इन कार्यक्रमों के पीछे किसका मार्गदर्शन है?
    उत्तर: हमारे कार्यक्रम अनामिका चक्रबर्ती और सौरव अवस्थी के निर्देशन में तैयार किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम लगातार बेहतर बन रहे हैं।
  • प्रश्न: आकाशवाणी उज्जैन में युवाओं की क्या भूमिका है?
    उत्तर: नानाखेड़ा स्थित आकाशवाणी उज्जैन केंद्र पर युवा साथियों द्वारा लोकप्रिय कार्यक्रम ‘युववाणी’ का संचालन करते हैं। युवाओं की ऊर्जा और नई सोच इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाती है। केंद्र पर लगभग 52 लोगों का स्टाफ कार्यरत है।
  • प्रश्न: श्रोताओं को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
    उत्तर: श्रोताओं का प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी श्रोताओं से आग्रह करते हैं कि वे अपनी पसंद के गीत और संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से भेजते रहें। हम आगे भी इसी आत्मीयता के साथ उनकी पसंद को रेडियो पर आवाज देते रहेंगे।

Share:

  • अब स्थानीय समूह बनाएंगे आंगनवाडिय़ों का टेक होम राशन

    Mon Aug 3 , 2026
    उज्जैन जिले में 2100 से अधिक है आंगनवाडिय़ां-जन विश्वास अभियान की लंबित शिकायतें तीन दिन में निपटाने के आदेश उज्जैन। जिले की 2100 से अधिक आंगनबाडिय़ों में मिलने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) की व्यवस्था अब बदलने जा रही है। राज्य शासन के निर्देश पर अब यह जिम्मेदारी स्थानीय स्व-सहायता समूहों को सौंपी जाएगी, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved