बड़ी खबर राजनीति

एक राजनीतिक दल है, जिसने अमेठी में किसानों की जमीन खुद हड़पी: स्मृति ईरानी

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) शनिवार की शाम कांग्रेस पर जमकर बरसी। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) का नाम न लेकर तंज कसते हुए कहा कि युवराज और युवरानी के परिवार ने अमेठी में पांच दशक तक राज किया लेकिन वहां सर्किट हाउस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय और मेडिकल कॉलेज तक नही बनवा पाये। पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से अब वहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय बन गया है। मेडिकल कॉलेज और सर्किट हाउस बनाने का काम जारी है। केन्द्रीय मंत्री पिपलानी कटरा स्थित एक वाटिका में भाजपा शहर दक्षिणी विधानसभा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रही थी।


केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक राजनीतिक दल है जिसने खुद अमेठी में किसानोंं की जमीन हड़प ली। पार्टी के युवराज और युवरानी ने मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर परिवार का गेस्ट हाउस बना दिया। सम्मेलन में स्मृति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याण कारी योजनाओं उज्जवला आदि की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब महिलाओं की पीड़ा को समझ उनके लिए शौचालय बनवा दिया। आज पूरे देश में 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को शौचालय बनाकर दिया। महिलाएं चूल्हा फूंकती, सांस लेने में तकलीफ के बावजूद घर के लिए खाना बनाती थी। प्रधानमंत्री ने उन तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया। आठ करोड़ 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन पूरे देश में उपलब्ध कराया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने कोरोना की विभिषिका का उल्लेख कर कहा कि 80 करोड़ नागरिकों को पूरे 14 महीने तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुफ्त राशन दिया। कोरोना काल में पूरे दुनिया और देश में भी लोगों को आशंका थी कि 134 करोड़ के देश में लोगों को भरपेट भोजन व वैक्सीन कैसे उपलब्ध हो पाएगी। पर प्रधानमंत्री ने संकल्प लेकर यह कर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक दिन में ढ़ाई करोड़ लोगों को टीका लगाया गया। आज कोरोना टीकाकरण में हमारा देश विश्व रिकार्ड कायम कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों से संवाद कर पूछा कि कांग्रेस का नेता या प्रधानमंत्री होता तो ऐसा कर पाता। इस इतिहास रचने वाले कार्य में आमजन जन का भी बड़ा योगदान है।

केन्द्रीय मंत्री ने विरोधी दलों का नाम न लेकर कहा कि सरकार को लेकर कर्कश जैसे शब्द उनके पास हैं जिनके महल अब ढह रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने काशी की महिमा और हुए विकास का बखान कर कहा कि एक साधारण महिला कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है कि काशी में प्रबुद्ध लोगों को सम्बोधित करें। प्रबुद्ध जनों के सामने खड़ा होना बड़ी बात है। जिस समस्या का हल उपाय न हो तो उसका हल ओम नम: शिवाय है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री का स्वागत शहर दक्षिणी के विधायक और प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। सम्मेलन को भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने भी सम्बोधित किया। संचालन आलोक श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

pan-aadhaar जोड़ने की समय-सीमा 31 मार्च तक बढ़ी

Sun Sep 19 , 2021
-केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने समय-सीमा बढ़ाने की जानकारी दी नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार (biometric id aadhaar to pan) से जोड़ने की समय-सीमा शुक्रवार देर रात बढ़ा दी। अब 31 मार्च 2022 तक पैन को आधार से लिंक किया जा […]