img-fluid

इन 5 बुरी आदतों से आपका दिमाग हो सकता है डम्ब, लापरवाही पड़ न जाए भारी

December 22, 2025

नई दिल्‍ली. शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही हमें दिमाग (Brain) की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि पूरे शरीर का कंट्रोल सिस्टम (control system) हमारा दिमाग होता है. जब दिमाग बंद होने लगता है, तो आप किसी भी काम को करने में परेशानी का सामना करते हैं. शरीर और दिमाग दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं. जाने-अनजाने लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनसे उनकी न केवल शारीरिक (Body) बल्कि दिमागी सेहत को नुकसान पहुंचता है और दिमाग कमजोर होने लगता है. दिमाग को हेल्दी रखने के लिए हर समय स्ट्रेस (stress) न लें. कई बातों पर ध्यान कम दें जो आपके लिए जरूरी न हो.

आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जो आपके दिमाग को धीरे-धीरे खोखला बनाकर स्लो कर देती हैं.


  • 1. धूम्रपान करने की आदत
    धूम्रपान (smoking) करने की आदत न केवल स्वास्थ संबंधित जोखिम बढ़ाती है, बल्कि दिमाग पर भी असर डालती है. रोजाना धूम्रपान से आपकी याददाश्त खराब हो सकती है. इसलिए धूम्रपान से जल्द दूरी बना लें.

    2. जंक फूड खाने की आदत
    जंक फूड और शुगर का अधिक सेवन दिमाग पर बुरा असर डालता है. रिफाइंड शुगर खाने से दिमाग का विकास धीमा हो जाता है.

    3. पूरी नींद न लेने की आदत
    कम और देर से सोना भी दिमाग की सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. एक सामान्य व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद समय पर लेनी चाहिए.

    4. गुस्सा करने की आदत
    जिन लोगों को छोटी बातों पर भी गुस्सा करने की आदत होती है, उनका दिमाग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. जब आप गुस्सा करते हैं, तो आपकी नसों पर दबाव पड़ता है, जो उन्हें कमजोर बनाता है. इसके कारण दिमाग की ताकत कम होने लगती है.

    5. इनएक्टिव लाइफ स्टाइल होने की आदत
    इनएक्टिव लाइफ स्टाइल का शरीर एवं दिमाग पर काफी असर पड़ता है. आजकल लोग 8 घंटे से 12 घंटे तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं इससे न केवल सेहत बल्कि दिमाग पर भी असर होता है. आप बीच-बीच में ब्रेक लेकर मेडिटेशन या आंख बंद करके रिलैक्स करे इससे शरीर और दिमाग को ऊर्जा मिल जाती है.

    दिमाग को तेज बनाती हैं ये चीजें
    डार्क चॉकेलट
    ग्रीन टी
    ब्रोकली
    अखरोट
    बादाम
    बेरी
    अनार
    कद्दू के बीज, आदि

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Dec 22 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947, सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.24, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया, सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- व्यर्थ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved