बड़ी खबर

कोरोना मुक्त होने की राह पर देश के ये 5 राज्य! 24 घंटों में नहीं मिला नया मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) पर लगाम लगती दिख रही है। अच्छी खबर है कि दादर-नगर हवेली, दमन और दियु, समेत 5 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटों में कोई भी कोविड-19 (Covid-19) का नया मामला सामने नहीं आया है। यह जानकारी भारत सरकार ने शुक्रवार को दी है। खास बात है कि बीते कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। हालांकि, सरकार महाराष्ट्र (Maharashtra) और केरल (Kerala) को लेकर खासी चिंतित नजर आ रही है।


दादर और नगर हवेली, दमन और दियु, लद्दाख और अंडमान एंड निकोबार आईलैंड कोविड-19 मुक्त होते नजर आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार ने शुक्रवार को बताया कि इन राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस का कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में बीते 24 घंटों में कुल 9 हजार 309 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 87 लोगों की मौत हो गई है।

देश में अब तक कोविड-19 के कुल 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 55 हजार 447 मरीजों की मौत हो गई है। देश में फिलहाल 1 लाख 35 हजार 926 एक्टिव मामले हैं। www।covid19india।org के आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र और केरल देश के सबसे प्रभावित राज्यों में से एक हैं।


महाराष्ट्र में अब तक कुल 20 लाख 52 हजार 905 मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में 51 हजार 415 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि, केरल में यह आंकड़ा 9 लाख 88 हजार 656 पर है। यहां अब तक 3 हजार 937 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन दोनों राज्यों में स्थिति को काबू करने के लिए सरकार हाईलेवल टीम भेजने का फैसला किया है।

वैक्सीन के मालमे में भी भारत खासी पकड़ बनाए हुए हैं। देश में अब तक 75 लाख 5 हजार 10 लोगों को वैक्सीन लगा दी गईं हैं। देश में बीती 16 जनवरी से वैक्सीन प्रोग्राम की शुरुआत हो गई है। सरकार ने पहले चरण में केवल स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाना का फैसला किया है। हालांकि, फरवरी में वैक्सीन कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हो सकता है। फिलहाल सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार हो रही ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अनुमति दी है।

Share:

Next Post

राहुल गांधी की किसान रैली में सचिन पायलट को नहीं मिला बोलने का मौका, जानिए वजह

Fri Feb 12 , 2021
हनुमानगढ़। किसान आंदोलन (Kisan Andonal) के बीच किसानों की आवाज को बुलंद करने राजस्थान के दौरे पर आये राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की किसान रैली में पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट (Sachin Pilot) को बोलने का मौका ही नहीं मिला। पायलट राहुल के साथ मंच पर बैठे जरूर, लेकिन उनका संबोधन नहीं हुआ। राहुल गांधी […]