मनोरंजन

ये हैं इस साल की महिला केंद्रित फिल्में, जिनमें रहा अभिनेत्री का दबदबा

मुंबई। एक वक्त था जब फिल्मों में हीरोइनें किसी ‘शोपीस’ की तरह होती थीं। कभी वह गुंडों के बीच फंस जातीं, जहां हीरो बचाने आता था तो कभी हीरो के आसपास नाचती-मटकती नजर आती थीं। हालांकि, धीरे-धीरे सिनेमा की दुनिया में काफी बदलाव आया है और हीरोइनों के लिए यह बेहतर हुई है। निर्माता-निर्देशक महिला केंद्रित फिल्में बनाने लगे हैं। इस साल भी ऐसी कई फिल्में आईं, जिनमें एक्ट्रेस का जलवा रहा।

‘गंगू बाई काठियावाड़ी’ : इस वर्ष 25 फरवरी को रिलीज हुई आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म खूब पसंद की गई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ आलिया के कंधों पर टिकी थी। यूं तो इसमें अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और हुमा कुरैशी जैसे कई कलाकार थे, लेकिन आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में आलिया ने गंगूबाई की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।

‘जलसा’ : इस फिल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह ने मुख्य भूमिका निभाई। दोनों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। उनकी पावर पैक परफॉर्मेंस के लिए आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म को समीक्षकों से भी प्यार मिला था। यह फिल्म इस साल 18 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘जलसा’ अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।


‘ए थर्सडे’ : इस फिल्म में यामी गौतम, नेहा धूपिया और डिंपल कपाड़िया ने अहम भूमिका निभाई। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी बेहजाद खंबाटा ने संभाली। उन्होंने इसके जरिए महिला सशक्तीकरण की एक नजीर पेश की। कहानी के केंद्र में एक स्कूल टीचर नैना जायसवाल (यामी गौतम) का किरदार है, जिसने 16 बच्चों को अगवा कर लिया है। यामी की अदाकारी फिल्म में तालियों की हकदार है। 17 फरवरी को दर्शकों के बीच आई यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

‘धाकड़’ : इस फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी, लेकिन कंगना रनौत की धाकड़ परफॉर्मेंस की तारीफ करने से कोई नहीं चूका। एजेंट अग्नि का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। फिल्म में उनके एक्शन सीन कमाल के हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

‘शाबाश मिथु’ : श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शाबाश मिथु’ में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। यह मिताली के संघर्ष और अपनी पहचान के लिए लड़कर जीतने की कहानी है, जो हर महिला को देखनी चाहिए। फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। नेटफ्लिक्स पर इसे देखा जा सकता है।

Share:

Next Post

बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर आने की तैयारी में प्रभास, जल्द इस टॉक शो में आएंगे नजर

Tue Dec 13 , 2022
मुंबई। अभिनेता प्रभास आजकल अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास को शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से फैंस से मुलाकात करते देखा गया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। यही नहीं, फैंस ने बहुत कम ही प्रभास को अपने निजी जीवन पर बात करते […]