
नई दिल्ली। दुनिया के अधिकांश देशों ने भारत (India) पर अब भी यात्रा पाबंदियां (travel restrictions) लगा रखी हैं। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variants of Corona) व अब मिल रहे उसके नए वेरिएंट यानी डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variants) के कारण अभी कुछ समय और ये पाबंदियां हटने के आसार कम हैं। हालांकि अमेरिका (America) समेत कुछ देशों ने विद्यार्थियों, पेशेवरों आदि को छूट दी है।
कई देशों ने भारतीयों को यात्रा की इजाजत तो दी है, लेकिन वह सशर्त है। यानी वहां निगेटिव जांच रिपोर्ट के अलावा क्वारंटाइन रहने के नियम भी हैं, जिनका अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
रूस, सर्बिया, कोस्टा रिका, मिस्र, घाना, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, किरगिस्तान, अल्बानिया। इन देशों में जाने वाले भारतीयों क्वारंटाइन भी होने की जरूरत नहीं है। यहां जाने के लिए सिर्फ निगेटिव जांच रिपोर्ट ही चाहिए।
तुर्की ने भारतीयों को आने की इजाजत तो दी है, लेकिन निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ ही 14 दिन क्वारंटाइन रहना भी अनिवार्य है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved