जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सोए हुए भाग्य को जगा सकते हैं ये रत्न, राशि के अनुसार जानें आपके लिए कौन सा होगा सही?

नई दिल्ली (New Delhi)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में रत्नों को काफी प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मौजूद ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए रत्न काफी मददगार साबित हो सकते हैं। शास्‍त्रों के अनुसार ग्रहों की शांति के लिए रत्नों को धारण किया जाता है। इन्हीं में से एक रत्न है नीलम, जिसे शनि ग्रह (saturn) की शांति के लिए पहना जाता है। इस रत्न को धारण करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलता है। इसके अलावा, इस रत्न को धारण करने वाले जातक नौकरी और व्यवसाय (job and business) में खूब तरक्की करते हैं। यह रत्न शनि दोषों से मुक्ति दिलाने में बेहद कारगर होता है। कहा जाता है यह रत्न रंक को भी राजा बना सकता है। हालांकि, इस रत्न को धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिषी का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि अगर रत्न आपके प्रतिकूल हुआ तो इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार आप कौन से रत्न धारण कर सकते हैं।


मेष राशि
मेष राशि (Aries) के जातकों को मूंगा रत्न पहनना चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को हीरा और ओपल रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शुक्र है।

मिथुन राशि
बुध राशि के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। चुकी मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को माणिक्य रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है।

कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए पन्ना रत्न शुभ होता है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को हीरा या जरकन रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी शुक्र है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पुखराज रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को नीलम रत्न को पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को भी नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के आधार पर पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते है.

Share:

Next Post

कल से सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्‍मत, जानें अपना हाल

Sun May 14 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। सू्र्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। […]