img-fluid

सांस फूलने की समस्‍या को दूर करने में मददगार होंगे ये घरेलू नुस्‍खे

November 07, 2025

नई दिल्‍ली। आज के इस आधुनिक समय में कई प्रकार की बीमारियों से घिरे हुए हैं उन्‍ही में अक्सर कई लोगों को सांस फूलने की समस्या काफी परेशान करती है। सांस लेने या सांस फूलने की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके कई कारण भी हो सकते हैं। आज हम आपको सांस फूलने (Breathlessness) की समस्या के कारण बताएंगे। इसके साथ ही सांस फूलने (Breathlessness) की समस्या को दूर करने के उपाय भी बताएंगे।

सांस फूलने की समस्या के कारण
मोटापा, सूजन, फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से, दिल से संबंधित समस्या, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन


सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय

प्रोटीन युक्त आहार लें
अगर आपको सांस फूलने की समस्या है, तो इसे दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त (Protein rich) आहार का सेवन करें। इसके लिए आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables) शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास
अगर आप रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास (Yoga practice) करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम या योगाभ्यास करने से सांस फूलने (Breathlessness) की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सुबह की धूप है फायदेमंद
हर किसी को रोजाना सुबह की धूप लेना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना सुबह की धूप लेते हैं, तो यह आपको कई बीमारियों से बचाकर रखेगी।

फल और सलाद का सेवन
स्वास्थ्य के लिए फल (fruit) और सलाद, दोनों काफी फायदेमंद होते हैं। इससे सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है, इसलिए अपनी डाइट (Diet) में फल और सलाद को ज़रूर शामिल करें। इसके सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍यज जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

  • माइग्रेन की समस्‍या से हैं परेशान तो आजमाएं ये सरल उपाय

    Fri Nov 7 , 2025
    नई दिल्‍ली। माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिसमें असहनीय सिर दर्द होता है। आमतौर पर ये दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है, लेकिन कभी-कभी ये सिर के पूरे हिस्से में भी फैल जाता है। माइग्रेन का दर्द (migraine pain) किसी भी वक्त उठ सकता है जिसे बर्दाश्त कर पाना बड़ा मुश्किल है। आइए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved