स्‍वास्‍थ्‍य

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही, हो सकता है ये बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। दही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन दही सभी को नहीं पचता। इसमें कैल्शियम (calcium) की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक (probiotic) होते है जो आंत में गुड बैक्टीरियां (good bacteria) को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की घरेलू नुस्खो (home remedies) में किया जाता है। ये त्वचा को मॉश्चराइज और मुलायम बनाने में मदद करता है। दही का सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी (high bp) की परेशानी कम हो सकती है, लेकिन इसका अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक (harmful) है। कुछ लोगों के लिए दही का सेवन करना नुकसानदायक होता है।


वैसे तो दही का सेवन हड्डियों और दांतों (bones and teeth) के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अर्थराइटिस (Arthritis) के मरीजों के लिए दही का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। अर्थराइटिस के मरीजों को नियमित रूप से दही खाने से बचना चाहिए। इससे दर्द की समस्या और अधिक बढ़ सकती है। अस्थमा के मरीजों के लिए दही नुकसानदायक होता है। इसे खाने से सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप अस्थमा (asthma) के मरीज है तो दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आपको दही खाने का मन है तो दिन के समय में खा सकते हैं, रात के समय में बिल्कुल न खाएं। इसमें खट्टापन और मिठास होने के कारण म्यूक्स को बढ़ावा मिलता है। जिससे कफ बढ़ता है।

अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंस (lactose intolerance) के मरीज हैं तो दही के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को दूध और दही नहीं पचता है। अगर आप दही का सेवन करते हैं तो डायरिया और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपको एसिडिटी (acidity) की समस्या रहती है तो उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर से रात को दही बिल्कुल न खाएं। दही के साथ उड़द की दाल न खाएं। ये दोनों चीजें एक साथ न खाएं। ऐसा करने से अपच की समस्या बढ़ सकती हैं।

Share:

Next Post

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, कलयुगी बेटा ही निकला पिता का कातिल

Wed Feb 16 , 2022
रायसेन। रायसेन जिले के गौहरगंज थाने (Gauharganj police station in Raisen district) का मामला तीन दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया । प्राप्त जानकारी अनुसार हरिओम उर्फ गौतम (Hariom alias Gautam) पुत्र शंकर लाल गौर उम्र 38 वर्ष, मानसिंह उर्फ […]