img-fluid

आंखों में जलन और ड्राइनेस दूर करेंगे ये टिप्‍स, बढ़ेगी रोशनी

November 05, 2025

नई दिल्ली । वर्तमान आधुनिक समय में कम्प्यूटर पर घंटों  बैठकर काम करना होना है, साथ ही फोन में लगे रहने से आंखों को भारी नुकसान पहुंचता है। जब हम कम्प्यूटर (Computer) पर लगातार काम करते हैं, तो अपनी पलकें बहुत कम झपकाते हैं। इस कारण आंखों में सूखापन होने लगता है।अगर ज्यादा देर तक फोन चलाएं या कम्प्यूटर (Computer) के सामने बैठकर काम करें, तो उसकी लाइट आंखों (Eyes) पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इससे आंखों को थकावट होती है और कभी-कभी जलन भी होने लगती है। अगर आप आंखों की इन समस्या से परेशान हैं, तो घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आपको जलन और ड्राइनेस से राहत मिल पाए और आंखों की रोशनी (Eyesight) भी बढ़ेगी।

 आंवला बेहद असरदार 
यह विटामिन सी (vitamin C) का अच्छा स्तोत्र माता जाता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप आंखों की रोशनी (Eyesight) बढ़ाना चाहते हैं, साथ ही आंखों की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो आंवला खाना शुरू कर दें। इसके लिए आप आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले का जूस (Amla juice) मिलाकर दिन में 2 बार पी सकते हैं।



व्यायाम करें
शरीर के लिए व्यायाम (yoga) की बहुत आवश्यकता होती है। हर किसी को आंखों का भी व्यायाम करना चाहिए। इससे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) सही होता है। इसके लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं फिर सामने की ओर देखें। इसके बाद एक बार दाईं और फिर बाईं ओर देखें। इसी तरह आंखों (Eyes) को दोनों दिशाओं की तरफ घुमाते हुए देखें। आंखों को आराम देने के लिए बीच में झपक भी मारते रहें। ये व्यायाम कुछ सेकेंड तक करना है।
 
सौंफ होगी फायदेमंद 

सौंफ का सेवन कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) आंखों में होने वाले रोग मोतियाबिंद (Cataract disease) की होने की गति को कम करते हैं। ऐसे में सौंफ आंखों के लिए फायदेमंद है। आप बड़ी सौंफ, चीनी और बादाम को एक साथ मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच सौंफ का पाउडर लें । 

बादाम का सेवन
बादाम (almond) का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ती है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं । आप रात को पानी में बादाम (almond) भिगोकर रख दें और सुबह ऐसे ही खा लें या फिर दूध में डालकर खाएं।  ऐसा कुछ महीनों तक करने से आंखों की रोशनी में अच्छा सुधार होगा। 

नोट – उपरोक्‍त  दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍यज  जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर  की सलाह के रूप में न समझें कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर  लें । 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Wed Nov 5 , 2025
    5 नवंबर 2025 1. मध्य कटे तो बनता कम, अंत कटे तो कल । लेखन में मैं आती काम, सोचो तो क्या मेरा नाम? उत्तर. ……..कलम 2. चार टांग की हूं एक नारी, छलनी सम मेरे छेद। पीडि़त को आराम मैं देती, बतलाओ भैया यह भेद? उत्तर. ……..चारपाई 3. पानी से निकला पेड़ एक, पात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved