भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रिटायर्ड न्यायधीश के घर चोरों का धावा, 4 लाख का माल पार

  • तीन माह से सूना था आवास, बिजली मीटर कनेक्शन कराने पहुंचे तब खुला राज

भोपाल। ऐशबाग इलाके में एक रिटायर्ड न्यायधीश के घर में चोरों ने धावा बोलकर चार लाख का माल पार कर दिया। फरियादी कल बिजली का मीटर लगवाने घर पहुंचे तब चोरी का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास रहने वाले संदेहियों से पूछताछ कर रही है। एएसआई नर्मदा प्रसाद के अनुसार अनिल मुहानिया (62) कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी रोड पर रहते हैं। पूर्व में वह मकान नंबर 35 अंबेडकर नगर कॉलोनी ऐशबाग में तीन मंजिला मकान में रहा करते थे। उक्त मकान को सामान सहित छोडऩे के बाद वह मारवाड़ी रोड में शिफ्टि हुए थे। जिसके बाद से ही यहां चौकीदार रहा करता था। लॉक डाउन के दौरान चौकीदार अपने गृह जिला सागर चला गया। आखीरी बार अनिल मुहानिया इसी साल 16 अगस्त को मकान को चेक करने गए थे। तब घर में सभी सामान सुरक्षित था। कल वह बिजली मीटर लगवाने के लिए ऐशबाग स्थित घर गए थे। जहां उन्होंने देखा की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अंदर रखी अलमारी से डेढ़ लाख रूपए केश,जेवरात,घर में लगा सेनेट्री आईटम, गैस चूल्हा और सिलेंडर तमाम सामान गायब था। जिसके बाद में उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआएना किया। जिसके बाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में क्षेत्र में रहने वाले पुराने चोरों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

 

Share:

Next Post

डाक्टर ने दहेज में मांगा फ्लैट नहीं मिला तो निकाह तोड़ा

Sun Nov 29 , 2020
भोपाल। राजधानी में मनमर्जी का दहेज नहीं मिनले पर एक डाक्टर ने विवाह के दो दिन पहले निकाह करने से इनकार कर दिया। लड़का और उसका परिवार दहेज में 25 लाख रूपए का फ्लैट मांग रहे थे। जबकि लड़की पक्ष पहले ही आरोपियों को 6 लाख रूपए केश, क्रेटा कार और फर्नीचर दे चुके थे। […]