img-fluid

40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

July 11, 2026

नई दिल्ली: 40 साल से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद ऑकलैंड पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया. इसी पोस्ट पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने भारत और न्यूजीलैंड की दोस्ती के लिए शुभकामनाएं दीं, जिस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए कहा कि दोस्तों की ओर से मिलने वाले ऐसे विचारपूर्ण संदेश हमेशा खास होते हैं.

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एक्स पर पीएम मोदी के स्वागत का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में दोनों नेता एयरपोर्ट पर हाथ मिलाते और गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ लक्सन ने लिखा, ‘न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.’

इसी पोस्ट पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘भारत और न्यूजीलैंड की दोस्ती और तरक्की के लिए शुभकामनाएं.’ उन्होंने अपने संदेश में दोनों देशों के रिश्तों के और मजबूत होने की कामना की.


  • राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के संदेश पर पीएम मोदी ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति ली जे-म्युंग, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. दोस्तों की ओर से मिलने वाले ऐसे विचारपूर्ण संदेश हमेशा यादगार होते हैं.’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन की राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. 40 साल से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है. यह यात्रा प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के न्योते पर हो रही है और इसका मकसद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है.

    इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन व्यापार, निवेश, रक्षा, आर्थिक सहयोग और दूसरे अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों नेता इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि किन नए क्षेत्रों में भारत और न्यूजीलैंड साथ मिलकर काम कर सकते हैं.

    न्यूजीलैंड में अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कारोबार और खेल जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

    न्यूजीलैंड, प्रधानमंत्री मोदी के तीन देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है. इससे पहले वह इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर चुके हैं. पीएम मोदी का कहना है कि यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, MAHASAGAR विजन और मुक्त व खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा. न्यूजीलैंड यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

    Share:

  • डेयरी दुकानों पर दबिश, वसूला जुर्माना, डेयरी प्रोडक्ट के लिए सैम्पल

    Sat Jul 11 , 2026
    जबलपुर। नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। नगर निगम द्वारा संभाग क्रमांक 3 एवं 4 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही नगर निगम मजिस्ट्रेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved