खेल

भारत में जन्‍मा ये क्रिकेटर, लेकिन न्यूजीलैंड के लिये मचा रहा है धमाल

डेस्‍क। न्यूजीलैंज और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहला मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम बाजी मारने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कीवी टीम की ओर से मार्टिन गुप्टिल (35), कॉन्वे (नाबाद 92) और विल यॉन्ग (53) ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बना सकी और 66 रन से हार गई। न्यूजीलैंड को जल्द समेटने में 29 वर्षीय स्पिनर ईश सोढ़ी की अहम भूमिका रही। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड की जीत के बाद से सोढ़ी लगातार चर्चा में बने हुए हैं।


कौन हैं स्पिनर ईश सोढ़ी?
ईश सोढ़ी का जन्म 31 अक्टूबर, 1992 को भारत के पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम इंद्रबीर सिंह सोढ़ी है। सोढ़ी अपने परिवार के साथ महज चार साल की उम्र में न्यूजीलैंड आ गए थे। उनका परिवार न्यूजीलैंड के साउध ऑक्लैंड में आकर बसा था। सोढ़ी लेगब्रेक गेंदबाज के साथ-साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं। सोढ़ी न्यूजीलैंड के अलावा एडिलेड स्ट्राइकर्स, ऑकलैंड अंडर -17, ऑकलैंड अंडर -19, जमैका तलवाह, न्यूजीलैंड ए, न्यूजीलैंड अंडर -19, उत्तरी जिले, राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। यह टेस्ट मैच था। वह अब तक 17 टेस्ट मैचों में 41 विकेच चटका चुके हैं।

7 साल पहले किया टी20 डेब्यू
ईश सोढ़ी को टेस्ट के बाद साल 2014 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका दिया गया, जिसे उन्होंने हाथों हाथ लिया। उन्होंने टी20 में खुद को लगातार साबित किया। उन्होंने अब तक 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना दमखम दिखाया औरं 73 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 28/4 रहा, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किया। सोढ़ी को 33 वनडे खेलने का भी मौक मिला है, जिसमें उन्होंने 43 विकेट हासिल किए हैं। सोढ़ी ने फर्स्ट क्लास (83) और लिस्ट ए (86) मुकाबले न्यूजीलैंड में ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 261 और 118 विकेट लिए। वह घरेलू नॉर्दरन डिस्ट्रिक्टिस की तरफ से खेले हैं।

Share:

Next Post

मणिपुर के जंगल में लगी भीषण आग, काबू पाने सौ से अधिक टीमें जुटीं

Sun Mar 28 , 2021
इंफाल । मणिपुर (Manipur) के उखरुल जिला के घने जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। घटना की जानकारी पर स्थानीय प्रशासन के साथ ही 12वीं एनडीआरएफ (NDRF) के जवान और फायर फाइटर के सौ से अधिक लोग आग को बुझाने में जुट गये हैं। पिछले दिनों नगालैंड (Nagaland) और मणिपुर (Manipur) […]