देश राजनीति

TMC के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगा ये चुनाव: Shekhawat

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Water Power Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पाप का घड़ा (Trinamool Congress’s pitcher of sin) भर चुका है। बंगाल की तानाशाह सरकार के खिलाफ अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई तो टीएमसी के गुंडों ने उन्हें जान से मार दिया। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लोकतंत्र के हत्यारों ने उनकी हत्या कर दी। यहां की जनता टीएमसी की हत्यारी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक चुकी है। बंगाल में सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। इस सबके साक्षी आप लोग बनेंगे।

जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पश्चिम बंगाल में प्रवास पर हैं। इस दौरान मंत्री शेखावत श्याम बाजार में कूचबिहार जिले के दिनहाटा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सरकार की हत्या के विरोध में आयोजित धरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे। उन्होंने कहा कि अमित सरकार की हत्या, इस चुनाव में टीएमसी के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अमित सरकार उन जागरूक राजनीतिक लोगों में से थे, जिन्होंने बंगाल की तानाशाह सरकार के विरुद्ध जा कर लोकतंत्र में विश्वास दिखाने के लिए अपनी जान गवाई। पूरे पश्चिम बंगाल में 130 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा गया, अब जनता न्याय करेगी।

रुद्रोनील घोष के लिए मांगे वोट:
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कला जगत के मशहूर कलाकार रुद्रोनील घोष के लिए चुनाव प्रचार पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री और घोष ने गृहसंपर्क अभियान के तहत बेलतल्ला बस्ती के घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को भाजपा का विकासवादी संदेश दिया। शेखावत ने कहा कि प्रगति और उत्थान की बाट जोह रहा बंगाल सत्ता परिवर्तन को तैयार है। शीघ्र ही भाजपा के प्रतिनिधित्व में राज्य के सुनहरे भविष्य की कहानी लिखी जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री की सीट पर भतीजे को बैठाने का खेल चल रहा है : Sambit Patra

Fri Mar 26 , 2021
पश्चिम मेदिनीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP national spokesperson Sambit Patra) ने सीधे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) चाहती है कि उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी (Nephew Abhishek Banerjee) मुख्यमंत्री बने। गुरुवार सुबह पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में अपने चुनाव अभियान के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा […]