
इंदौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के बारे में जानकारी देने के लिए आज मिडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी उस बात को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछला चुनाव हम ओवर कांफिडेंस में हारे। लेकिन इस बार हम ओवर कांफिडेंस में नहीं है और फिर से सरकार बनाकर बताएंगे।
कल का होने वाला आयोजन यह साबित कर देगा। कल होने वाली आदिवासी महापंचायत को लेकर कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को आगे कर रही जो भारत के टुकड़े करने के नारे लगवाता है। वहीं अफजल के लिए वो नारे लगाता है?

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved