जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि वाले लोगो के लिए बेहद शुभ होगा ये सप्‍ताह, भगवान शिव की होगी आसीम कृपा

ज्योतिष गणना (astrology calculations) के अनुसार, बुध का राशि परिवर्तन हो चुका है, अब वे सिंह राशि में विराजमान है। सिंह राशि में, मंगल और शुक्र पहले से ही विराजमान हैं। इसके साथ ही सावन मास (Sawan month) भी चल रहा है, सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस मास में भगवान शिव (Lord Shiva), माता पार्वती व उनके परिवार की पूजा बहुत ही फलदायी होती है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इन राशि वालों पर महादेव के साथ ही बुध, शुक्र और सूर्य देव की भी विशेष अनुकंपा रहेगी। इस लिए 9 से 15 अगस्त वाला सप्ताह इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। आइये जानें।

वृष राशि:
भवन सुख में वृद्धि होगी, माता-पिता व संतान का सहयोग सुखदायी होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं, लेकिन धन खर्च हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। घर में धार्मिक कार्य होने के योग हैं।

मेष राशि:
यह सप्ताह इन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य/अनुष्ठान के योग हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा, परंतु स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। मन शांति व प्रसन्न रहेगा। माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों में लगे लोगों के लिए यह सप्ताह वरदान साबित होगा।

सिंह राशि:
परिवार में जिम्मेदारी के साथ मान-सम्मान व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता से धन मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन का योग है।


तुला राशि:
संचित धन में वृद्धि के योग हैं, जिससे आर्थिक क्षेत्र (economic sector) मजबूत होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के भी योग बने हैं। मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा। नौकरी आदि के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा। शैक्षिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सुखद परिणाम लायेगा।

मकर राशि:
भवन या संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता से धन मिलने के भी योग है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन और स्थान परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख का विस्तार होगा। पारिवारिक व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख (child happiness) में वृद्धि होगी।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों (astrologers), धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

तिलवारा के नारायणपुर मोड़ पर बीती रात वारदात, आरोपियों की तलाश में Police

Tue Aug 10 , 2021
जघन्य हत्या: युवक की डम्पर से कुचलकर हत्या, 3 बाल-बाल बचे जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्रातंर्गत नारायणपुर मोड़ पर बीती रात एक जघन्य तरीके का हत्याकांड सामने आया है। जहां पुलिस में शिकायत दर्ज कर लौट रहे युवक व उसके साथियों के साथ मारपीट की गई, इसके बाद डम्पर से एक युवक की मोटर साइकिल में […]