भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महाकाल दर्शन के लिए आने वाले यहाँ से अमिट छाप लेकर जाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उज्जैन दर्शन के लिये देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहाँ से उनके मन में भगवान महाकालेश्वर और मंदिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जायें। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर कॉरिडोर में निर्मित नवग्रह मूर्तियों, भगवान शिव से संबंधित कथाओं पर केन्द्रित चित्रों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित चित्रों के नीचे सरल भाषा में उसका विवरण अंकित करायें, जिससे आमजन को आसानी से संबंधित कथा की जानकारी मिल सके।



मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का जन-जन में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे महाकालेश्वर कॉरिडोर के उद्घाटन के पूर्व सभी को यहाँ की विशेषता के बारे में जानकारी मिल सके। उज्जैन भ्रमण में उपयुक्त वातावरण निर्मित हो, जिससे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को कॉरिडोर दिखाई दे। मुख्यमंत्री द्वारा कॉरिडोर में किये गये सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की गई।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को शिव सृष्टि का करेंगे शिवार्पण

Tue Sep 20 , 2022
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के महाकाल मंदिर भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा की भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में 11 अक्टूबर को शिव सृष्टि का शिवार्पण करेंगे। महाकाल मंदिर परिसर का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से होगा। यह इस सदी की महत्वपूर्ण घटना होगी। इस कार्यक्रम की […]