इंदौर न्यूज़ (Indore News)

वार्डों में अच्छा काम करने वालों को शहर कांग्रेस में पदाधिकारी बनाया जाएगा

  • सक्रियय ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्षों के नाम की सूची बनी

इन्दौर। वार्डों में अच्छा काम करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को शहर कांग्रेस कमेटी अब प्रमोशन देने जा रही है। इन्हें शहर कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बनाकर इनका उत्साह बढ़ाया जाएगा। शहर कांग्रेस ने वार्डों में सक्रिय ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्षों की सूची बनाना शुरू कर दी है।
शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र होने जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम का चुनाव हारे-जीते प्रत्याशियों से उनके समर्थकों के नाम मांगे हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उन कार्यकर्ताओं के नाम मांगे गए हैं जो सक्रिय हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होते हैं। इधर कांग्रेस में हमेशा बात उठती आई है कि शहर कांग्रेस कमेटी में जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जाती और जिनकी भोपाल-दिल्ली में पकड़ होती है वे सीधे ही वहां से शहर कांग्रेस के पदाधिकारी का लेटर ले आते हैं। ऐसे में कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी के गठन में अब वार्डों में सक्रिय रहने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को उपकृत करने का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को शहर कांग्रेस में पदाधिकारी बनाया जाएगा। वार्ड स्तर पर जनता के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी बनना शुरू हो गई है। कांग्रेस में ऐसा पहली बार होगा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बगैर किसी नेता की एप्रोच के शहर कांग्रेस में पदाधिकारी बनाया जाएगा।

Share:

Next Post

मंत्री से लेकर थाना प्रभारी तक मेहरबान रहे बब्बू-छब्बू पर

Thu Dec 3 , 2020
लाखोंं रुपए के नजराने के साथ लग्जरी गाड़ी भी भेंट… इनामी राशि के बावजूद चालान तक नहीं किया पेश इन्दौर। प्रशासन, पुलिस और निगम के अमले ने गुंडों के साथ भूमाफियाओं पर भी बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिए हैं, जिसकी शुरुआत कल बब्बू-छब्बू से की गई। खजराना क्षेत्र में करोड़ों रुपए के जमीनी घोटालों में […]