उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

यात्रा के 5वें दिन द्वारपाल महादेव के दर्शन किए हजारों श्रद्धालुओं ने

  • कांग्रेस नेता अशोक भाटी ने शिव भक्तों और पितृ शक्तियों को कराए चौरासी महादेव, नौ नारायण और सप्त सागर के दर्शन

उज्जैन। चौरासी महादेव, नौ नारायण और सप्त सागर की यात्रा कांग्रेस नेता अशोक भाटी शिव भक्तों और पितृ शक्तियों को करा रहे हैं। पांचवें दिन भक्तों ने द्वारपालेश्वर महादेव के पिंग्लेश्वर गांव, कायावरोहणेश्वर महादेव के गंभीर डेम के समीप दर्शन किए। वहीं दुर्दरेश्वर महादेव के दर्शन किए।


यात्रा में शामिल भक्तों ने चौरासी महादेव, नौ नारायण और सप्त सागर की यात्रा पूरी की। समापन पर विधायक रामलाल मालवीय, उदय सिंह दरबार दाउदखेड़ी, कुंदन माली, विजय बाल्दीय, अझय छाबड़ा, दीपक अग्रवाल, भरत शंकर जोशी, राहुल गेहलोत, आशीष पांचाल, हरी माली, माखन मालवीय, शिव मालवीय, महेश सोलंकी, अरविंद कुमारिया, राजा ठाकुर, महेंद्र काड़ेला, सुनील मालवीय, करोहन के सरपंच उदय सिंह परिहार, विजय बल्दिया ने दाल बाटीस, फरियाली खिचड़ी से स्वागत किया। भरत शंकर जोशी और राहुल पटेल ने भी स्वागत किया। जैथल में 84 वे महादेव का पूजन अशोक भाटी ने सपत्नीक किया। यात्रा में करीब 4500 यात्रियों का जत्था महादेव के दर्शन करने पहुंचा था।

Share:

Next Post

कल महाकाल की सवारी में रहेगी विशेष व्यवस्था, 5 लाख लोगों के आने का अनुमान

Sun Aug 13 , 2023
हर सवारी में बढ़ रही है भीड़-रामघाट पर सवारी पहुँचती है तो होती है धक्का मुक्की कमलनाथ भी होंगे शामिल-भीड़ भरा रविवार..आज दर्शन करने हजारों लोग पहुंचे उज्जैन। श्रावण माह की सवारी कल सोमवार को निकलेगी और बड़ी संख्या में बाहर से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे और इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की विशेष तैयारी की […]