उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में उज्जैन जिले से पहुँचेंगे हजारों श्रद्धालु

  • अमरनाथ गुफा तक सेना के जवान और श्राईन बोर्ड पहुंचा-ताजा तस्वीरें की जारी-लोगों में उत्साह

उज्जैन । हर वर्ष होने वाली धार्मिक आस्था की अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से प्रारंभ होगी 30 जून को जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा। अमरनाथ यात्रा के लिए उज्जैन सहित जिले भर से हजारों की संख्या में यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं अलग-अलग जत्थों में उज्जैन से यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए निकलेंगे यात्रा में उज्जैन से बुजुर्ग युवा युवतियां और महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी।


अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने उज्जैन सहित जिले भर से रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। इस साल एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो ने जा रही है। पहला जत्था 30 जून को जम्मू से रवाना किया जाएगा। यात्रा इस बार 31 अगस्त तक चलेगी। 62 दिनों की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सरकार मजबूत करने में जुट चुकी है और बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए सरकार सभी प्रकार के इंतजाम कर रही है। यात्रा के रूट को तैयार करने का काम भी जोरों से चल रहा है. श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बल के अधिकारी व्यवस्था के लिए गुफा तक पहुंच गए हैं। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा। अमरनाथ यात्रियों के मेडिकल के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में एक महीने का समय बाकी है और अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान गुफा पर पहुंच चुके हैं। यात्रा के रास्ते पर बर्फ को साफ करने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। बर्फ को काट कर ट्रैक को यात्रियों के चलने लायक बनाया जा रहा है यहां के दोनों रास्तों (बालटाल और चंदनवाड़ी) पर सेना की सीमा सड़क संगठन काम कर रही है।

Share:

Next Post

महाकाल लोक में कितना पैसा लगा इसकी आरटीआई लगाई कांगे्रसियों ने

Thu Jun 1 , 2023
इसके बाद आर्थिक अपराध अनवेषण शाखा में शिकायत करेंगे-कांग्रेस का आरोप बड़ा भ्रष्टाचार हुआ उज्जैन। महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियाँ गिरने के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार पर हावी हो गई है। महाकाल लोक में अब तक खर्च की गई पूरी राशि का विवरण सूचना के अधिकार में कांग्रेस के नेताओं ने माँगा है। […]