उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

11 बजकर 11 मिनट पर हजारों लोगों ने किया ओम का उच्चरण

  • भगवान नृसिंह के प्रकटोत्सव पर हुआ महानाद योग पुस्तक का विमोचन

उज्जैन। वैशाख शुक्ल चतुर्दशी पर भगवान नृसिंह के प्राकटेत्सव के मौके पर गुरुवार को सुबह 11 बजकर 11 मिनट 11 सेकंड पर उज्जैन सहित दुनिया के लाखों लोगों ने एक साथ 11 बार ओम का नाद किया।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए इस महानाद योग कार्यक्रम में देश विदेश के साथ ही उज्जैन एवं इंदौर सहित मध्य प्रदेश से भी हजारों लोगों ने भाग लिया। नृसिंह प्रकटोत्सव पर ओम का सामूहिक उच्चारण किया जाता है। उज्जैन के सिद्ध महा योगा फाउंडेशन और इंदौर के के-11 प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस महाअभियान को लेकर लोगों के मन में खासा उत्साह था।


गुरुवार को तय वक्त पर लोगों ने अपने-अपने घर में रहकर भी ओम कार का प्रणव नाद किया। 11 बार किए गए इस प्रणव नाद का एक उद्देश्य विश्व में सकारात्मकता का संचार करना भी था। सिद्धाश्रम के संस्थापक डॉ. स्वामी नारदानंद व के-11 प्रोडक्शन एंड इवेंट के विजय कौशिक ने बताया कि इस पुण्यकार्य में भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्राजील, बाली, यूके, चेक रिपब्लिक सहित विश्व के 11 देशों के लोग शामिल हुए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पारस जैन विधायक ने महानाद योग कार्यक्रम से संबंधित पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही अनूठा और अद्वतीय है इसे और भव्य स्वरूप दिया जाना चाहिए। धर्म शास्त्री डॉ. रविश त्यागी, पं. विजय रावल, पं. बृजभूषण शर्मा ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ओम की महिमा से अवगत कराया।

Share:

Next Post

नगर निगम में कई कर्मचारी कल सीट से गायब मिले

Fri May 5 , 2023
कल अपर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो कई गायब मिले-नोटिस जारी उज्जैन। शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण सहित आवारा मवेशियों की समस्या तो बनी हुई है और कुत्ता पकड़ो गैंग भी गायब रहती है लेकिन नगर निगम मुख्यालय में कई कर्मचारी नहीं आते और गायब रहते हैं। कल अपर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय […]