मनोरंजन

मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप

डेस्क। महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस के पास एक अज्ञात शख्स का ऐसा कॉल आया, जिससे हड़कंप मच गया। अनजान शख्स की तरफ से पुलिस को किए गए कॉल में देश के कई जाने-माने शख्सियतों के घर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। शख्स ने पुलिस को कॉल कर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर धमाका करने की बात कही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धमाका होगा। फोन पर शख्स ने अमिताभ और धर्मेंद्र जैसे फिल्मी सितारों के घर में भी धमाका करने की बात कही। इस फोन कॉल के बाद नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी। फिलहाल मुंबई पुलिस कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है।


अज्ञात शख्स ने किया दावा
नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात शख्स ने फोन कर बताया कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर के बाहर बम प्लांट किए गए हैं। इस फोन कॉल के बाद नागपुर पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद बम निरोधक दस्तों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। इस फोन कॉल पर शख्स ने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकवादी दादर पहुंच चुके हैं।

Share:

Next Post

पंकज त्रिपाठी को धमकी देने के मामले में नोटिस, ओटीटी संचालक ने रिकॉर्ड की कॉल

Wed Mar 1 , 2023
मुंबई। 10 साल पुरानी फिल्म ‘आजमगढ़’ के मामले में इसमें काम कर रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी की तरफ से इसके निर्माता को कानूनी नोटिस भेजे जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस ओटीटी पर इस फिल्म को प्रसारित करने के होर्डिंग मुंबई में लगे थे, उसके संचालक ने भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी […]