img-fluid

भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल

August 19, 2020

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन समुद्री सुरक्षा सरंचना की गहराई से समीक्षा के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन से जारी गतिरोध पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में नौसेना की युद्ध तैयारियों के साथ-साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत के सुरक्षा हित संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां पर चीन तेजी से अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि हिंद महासागर में चीन सहित सभी सुरक्षा चुनौतियों पर इसमें चर्चा की जाएगी।

Share:

  • उज्जैन: हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुकेश भदाले गिरफ्तार

    Wed Aug 19 , 2020
    उज्जैन। कुख्यात बदमाश मुकेश भदाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुकेश ने अपने परिवार जनों के साथ मिलकर 2 महीने पहले पत्रकार कैलाश सिसौदिया और उसके परिवार पर प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved