img-fluid

UP उपचुनाव पर आए तीन Exit Polls, तीनों के नतीजे में BJP की सपा पर बढ़त

November 21, 2024

लखनऊ। यूपी विधानसभा (UP Assembly) की नौ सीटों के उपचुनाव (By-elections for nine seats) में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान आने लगे हैं। यूपी पर बहुत ज्यादा चैनल या एजेंसी ने सर्वे नहीं किया है। अब तक तीन एग्जिट पोल (Exit Poll) उत्तर प्रदेश के उपचुनाव (Uttar Pradesh by-election) पर आए हैं और तीनों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bharatiya Janata Party (BJP) ने समाजवादी पार्टी (एसपी) पर बढ़त बना रखी है। एक सर्वे में तो भाजपा और रालोद को मिलाकर नौ में सात सीट तक मिलने का अनुमान लगाया गया है। बाकी दो एग्जिट पोल में सपा को तीन और चार सीट की संभावना है। एग्जिट पोल के नंबर से लगता है कि लोकसभा चुनाव में सपा से पिछड़ गई भाजपा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पीडीए में सेंधमारी कर दी है। सपा जहां नौ सीट लड़ी है वहीं भाजपा ने आठ और रालोद ने एक सीट लड़ी है। बसपा, आसपा और एआईएमआईएम भी लड़ रही है।


जी न्यूज-आईसीपीएल एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की नौ सीटों में भाजपा गठबंधन चार से छह सीटें जीत सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को तीन से पांच सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके औसत पर जाएं तो भाजपा को 5 और सपा को 4 सीट मिल सकती है। जी न्यूज का दावा है कि उसने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एग्जिट पोल किया है। सोशल मीडिया पर लगभग एक लाख पोस्ट और कमेंट के सेंटिमेंट के आधार पर एआई की मदद से उसने सर्वे किया है।

टाइम्स नाउ-जेवीसी एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 6 सीट मिलती दिखाई गई है। ये सीटें हैं- कटेहरी, फूलपुर, खैर, मैनपुरी, मंझवा और गाजियाबाद। इस एग्जिट पोल में करहल, कुंदरकी और सीसामऊ सीट पर सपा की जीत की संभावना दिखाई गई है।

मैट्रिज एग्जिट पोलमें सपा की हालत सबसे पतली है। मैट्रिज ने पांच सीट पक्के तौर पर बताया है जिसमें चार सीट भाजपा और एक सीट रालोद को दी है। ये सीटें मंझवा, कटेहरी, गाजियाबाद, खैर और मीरापुर हैं। मैट्रिज ने चार सीट पर कांटे की टक्कर में फूलपुर और कुंदरकी में भाजपा और करहल और सीसामऊ में सपा को फायदा की संभावना जताई है।

Share:

  • खुलासा, क्या बाबर आजम के पीछे पड़े पाकिस्तानी कोच ? जावेद-बोले

    Thu Nov 21 , 2024
    नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के सीमित ओवरों के अंतरिम मुख्य कोच और सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद (Aaqib Javed) का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट में टीम की सफलता में कोच की भूमिका का गुणगान किया जाता है जबकि कप्तान तथा खिलाड़ी वे लोग होते हैं जो नतीजे देते हैं। जावेद ने बुधवार को लाहौर में मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved