img-fluid

बगलामुखी से दर्शन कर लौट रहे इंदौर के तीन युवकों को कार ने रौंदा; एक की मौत, दो के पैर टूटे

May 20, 2024

इंदौर। बगलामुखी से दर्शन कर लौट रहे तीन युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि एक कार ने तीनों को रौंद दिया। इनमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो के पैर टूटे हैं। उज्जैन पुलिस ने बताया कि हादसा उन्हेल के पास हुआ। द्वारकापुरी क्षेत्र के रहने वाले विशाल पिता बद्रीलाल, उसके साथी अजय और राहुल बाइक पर सवार होकर कल बगलामुखी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय देर रात को एक वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय और राहुल के पैर टूट गए। दोनों को अन्य जगह भी चोटें आई हैं। दोनों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।


साथी के साथ ससुराल जाने का बोलकर गए थे
एक युवक के परिजन का कहना है कि वे घर से बोलकर गए थे कि साथी की ससुराल जा रहे हैं। लेकिन यह पता नहीं कि वह देव दर्शन करने के लिए गए हैं। हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, वह टाईल्स लगाने का काम करता था, जबकि उसके साथ वाले भी मकान निर्माण के काम से जुड़े हुए हैं।

Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमें भी गर्व है: प्रियंका

    Mon May 20 , 2024
    लेकिन हम मुद्दे की बात करते हैं, वो मंदिर-मस्जिद का राग गाते हैं रायबरेली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी नाकारात्मक राजनीति नहीं की। हमने हमेशा देशहित की राजनीति की है। मोदीजी कहते है वे चाय वाले थे और प्रधानमंत्री बने इस पर उन्हें गर्व है। हम भी उन पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved