img-fluid

मोदी कैबिनेट में TMC बागियों की एंट्री? ममता के करीबी नेताओं को मंत्री बनाने की चर्चा तेज

June 16, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ (TMC) से अलग हुए कुछ सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार में जगह मिल सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल में (NCPI) के नेताओं ने दिल्ली में एनडीए नेतृत्व से मुलाकात की थी। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे संभावित कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।


  • किन नेताओं के नाम चर्चा में?

    रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि NCPI के दो सांसदों को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। इनमें बंदोपाध्याय और सरकार पूर्वी के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी को एनडीए में बढ़ती अहमियत के चलते प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

    NDA में बढ़ी NCPI की ताकत

    बताया जा रहा है कि TMC से अलग हुए सांसदों के समर्थन के बाद NCPI एनडीए का एक प्रमुख सहयोगी बनकर उभरा है। रविवार को कथित तौर पर 20 सांसदों के एक बागी गुट ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस गुट में वरिष्ठ सांसद काकोली घोष की भूमिका अहम मानी जा रही है।

    राज्यसभा समीकरण भी बदलने के संकेत

    राज्यसभा में भी एनडीए की स्थिति और मजबूत होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल में उच्च सदन की कई सीटों पर निर्विरोध परिणाम सामने आए हैं। वहीं, TMC से जुड़े कुछ सांसदों के इस्तीफों के बाद भविष्य के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखेंदु शेखर और सुष्मिता देव समेत कुछ नेताओं के इस्तीफे के बाद TMC की संख्या घटने की बात कही जा रही है। हालांकि, आगे और बदलाव होंगे या नहीं, इस पर अब तक स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है।

    दिल्ली में हुई अहम बैठक

    इसी बीच संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और भाजपा अध्यक्ष J. P. Nadda समेत कई वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में बैठक भी चर्चा में रही। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर पार्टी की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।

    Share:

  • NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा फैसला, Telegram पर लगाई रोक

    Tue Jun 16 , 2026
    नई दिल्ली: NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. Telegram पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है. NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को होगा. टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा. मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रहेगा. NTA ने कहा है कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved