img-fluid

TMC नेता कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता की रैली में जाते वक्त फेंके गए अंडे

September 26, 2026

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली में ममता गुट के विधायक पर हमला हो गया है। दरअसल, विधायक कुणाल घोष ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे, इसी बीच उत्तर पारा इलाके में उनकी कार को कुछ लोगों ने घेर लिया और अंडे बरसाने शुरू कर दिए। साथ ही, उनकी गाड़ी पर पत्थरों और लाठियों से भी हमला किया। खुद कुणाल घोष ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


  • बता दें कि आज ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने के लिए हुगली जिले के श्रीरामपुर कोर्ट मैदान जा रहे ममता तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष पर हमला हुआ है। जैसे ही कुणाल घोष की गाड़ी हुगली जिले के उत्तर पारा इलाके में पहुंची, गाड़ी पर लगातार अंडे फेंके गए। लोग उनकी गाड़ी पर पत्थर और लाठियां लेकर टूट पड़े।

    हमले के वीडियो में लोग कार पर अंडे मारते और धमकाते नजर आ रहे हैं। इसके साथी ही, उपद्रवी, कुणाल घोष से हाथ से इशारा करके वापस जाने के लिए भी कहते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान, कुणाल घोष और उनके साथ मौजूद लोग कार में ही बैठे रहते हैं और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं।

    Share:

  • एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

    Sat Sep 26 , 2026
    डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कबड्डी के एक बेहद रोमांचक और कांटेदार मुकाबले में भारतीय मेंस टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने न केवल कबड्डी में अपना वर्चस्व कायम रखा है, बल्कि इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved