img-fluid

बंगाल हार के बाद TMC में बगावत, सस्पेंड होते ही रिजू दत्ता का बड़ा हमला; ममता पर भी उठाए सवाल

May 11, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर घमासान तेज हो गया है। पार्टी विरोधी बयान देने के आरोप में प्रवक्ता रिजू दत्ता (Riju Dutta) को छह साल के लिए सस्पेंड किए जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और अभिषेक बनर्जी (Mamata Banerjee) पर खुलकर हमला बोला है।

रिजू दत्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक रणनीतिकारों की संस्था I-PAC ने पूरी पार्टी पर नियंत्रण कर लिया था और फैसले पार्टी नेताओं की बजाय बाहरी लोग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावी हार की जिम्मेदारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों को लेनी चाहिए।



  • उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान पार्टी डेटा को बचाने की कोशिश की गई थी। रिजू दत्ता ने कहा कि जिस मामले में ईडी की रेड हुई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, उसमें यदि फैसला ममता बनर्जी के खिलाफ आता है तो कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

    रिजू दत्ता ने कहा, “दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के अगले ही दिन I-PAC के डायरेक्टर को निचली अदालत से जमानत मिल गई। इससे कई सवाल खड़े होते हैं कि आखिर चुनावी डेटा और रणनीति को लेकर पर्दे के पीछे क्या चल रहा था।”

    उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर जो वीडियो बनाया था, वह उनकी निजी राय नहीं थी बल्कि पार्टी लाइन के तहत तैयार किया गया था। उनके मुताबिक वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय से रिकॉर्ड किया गया और पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी जारी किया गया था।



  • हालांकि बढ़ते विवाद के बीच रिजू दत्ता ने आईपीएस अजय पाल शर्मा से बिना शर्त माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और अपने कानूनी सलाहकारों की सलाह पर उन्होंने यह फैसला लिया।

    रिजू ने कहा कि अब वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह विवाद अब यहीं खत्म हो जाएगा। वहीं, उनके बयानों के बाद बंगाल में टीएमसी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आते दिखाई दे रहे हैं।

    Share:

  • LPG सिलेंडर पर जरूरी अपडेट : Indane, HP और Bharat Gas ने ग्राहकों को किया अलर्ट, जानें...

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली. आजकल LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दी गई है. अब ज्यादातर गैस कंपनियां सिलेंडर देने से पहले DAC यानी Delivery Authentication Code का इस्तेमाल कर रही हैं. हालांकि, इसी के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़ने लगे हैं. इसे लेकर गैस कंपनियों ने ग्राहकों को अलर्ट किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved