भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चांटे का बदला लेने तीन बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा

  • आरोपी और फरियादी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर चला आ रहा है विवाद

भोपाल। एक साल पहले मारे गए चांटे का बदला लेने के लिए बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बीती रात पुराने दुश्मन को घेर लिया। आरोपियों ने फरियादी को चाकू से बुरी तरह गोद डाला। कमला नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। एएसआई उमेश कुमार मिश्रा के अनुसार धीरेंद्र विश्कर्मा (24) नेहरू नगर स्थित एक बस्ती में रहता है और गन्ने की चरखी लगाता है। उसी के मोहल्ले में रहने वाले किन्नू,संदीप और चिन्नू से उसका पुराना विवाद है। एक साल पहले आरोपी किन्नू को फरियादी ने विवाद के बाद में एक चांटा मार दिया था। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। दरअसल फरियादी और आरोपी दोनों ही पक्ष का अपराधिक रिकार्ड है।


दोनों अपने इलाके में अपना-अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। बीती रात करीब नौ बजे फरियादी नेहरू नगर से पैदल घर के लिए जा रहा था। तभी तीनों आरोपियों ने उसे रासते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले तो फरियादी को लात घूसों से जमकर धुना बाद में उसके पांव और पीठ में चाकू से वार कर दिए। इसके बाद में आरोपी लड़के को अधमरी हालत में तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए। घायल के परिजनों को किसी ने मामले की जानकारी दी। जिसने बाद में उन्होंने मौके पर पहुंचकर धीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

Next Post

जीतू पटवारी ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार

Mon Mar 7 , 2022
भोपाल। मप्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांगे्रस के वरिष्ठ विधायक जीतू पटवारी ने आज राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर दिया है। पटवारी ने ट्वीट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने की वजह बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश में 3500 नई शराब […]