देश राजनीति

आज पेश होगा पश्चिम बंगाल का बजट

कोलकाता। तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद आज बुधवार को ममता बनर्जी की सरकार बजट पेश करने जा रही है। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी विधानसभा में बजट पेश करेंगे। दरअसल राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा बीमार हैं और विधानसभा में नहीं आ रहे हैं। हालांकि बजट को उन्होंने ही तैयार किया है।

विधानसभा सूत्रों ने बताया है कि दोपहर 1:30 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद ही मंत्री पार्थ चटर्जी विधानसभा पहुंचकर बजट पेश कर सकते हैं। संवैधानिक नियमानुसार मुख्यमंत्री अथवा वित्त मंत्री या कोई भी मंत्री बजट पेश कर सकता है। हालांकि ऐसा करने के लिए राज्यपाल की अनुमति की जरूरत होती है। फरवरी महीने में भी बजट पेश करने से पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़ की अनुमति ली गई थी क्योंकि तब ममता बनर्जी ने बजट पेश किया था। विधानसभा सूत्रों ने बताया है कि इस बार भी राज्यपाल से अनुमति ले ली गई है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सात साल में वनवासी-आदिवासियों को दिए गए 5 लाख से अधिक पट्टे : जावड़ेकर

Wed Jul 7 , 2021
नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संयुक्त रूप से वन संसाधनों के प्रबंधन में जनजातीय समुदायों को और अधिक अधिकार देने का निर्णय लिया है। इस आशय के एक संयुक्त समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर […]