जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

भारत के आठ राज्यों में आज होगा सबसे लंबा दिन

भोपाल। पिछले साल यानी 22 दिसम्बर-2021 को मकर रेखा से अपनी यात्रा आरम्भ कर सूर्य मंगलवार, 21 जून को कर्क रेखा (Tropic of Cancer) पर पहुंचने जा रहा है, जिससे इस दिन कर्क रेखा पर स्थित शहरों पर सूर्य (Tropic of Cancer) की किरणें लम्बबत पड़ेगी। यानी कर्क रेखा सूरज (Tropic of Cancer) की अगवानी करेगी। पृथ्वी के 16 देशों और भारत के 8 राज्यों से होकर जाने वाली सूर्य की इस काल्पनिक रेखा पर सूर्य की उत्तरायण यात्रा का यह अंतिम दिन होगा। इस खगोलीय घटना के कारण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सबसे अधिक तथा रात सबसे छोटी होगी, कर्क रेखा पर स्थित शहरों में दोपहर में वस्तुओं की परछाई उनके आधार पर बनेगी, जिससे उनकी छाया गायब हुईं नजर आएगी, उन शहरों में मंगलवार को जीरो शैडो डे होगा।



राष्ट्रीय नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सोमवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 22 जून से सूर्य के वापस दक्षिण दिशा की ओर जाने का आभास होगा। इसे दक्षिणायन कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि भूमध्य रेखा के 23.43 डिग्री उत्तर में इस काल्पनिक रेखा का नामकरण लगभग दो हजार साल पहले किया गया था जब इसका नामकरण किया गया था, तब सूर्य कर्क तारामंडल में था, पृथ्वी के प्रशेषन ऑफ इकिनॉक्स की घटना अब इस समय सूर्य वृषभ तारामंडल में रहता है। अगर आज इस रेखा का नामकरण किया जाता तो इसे वृषभ रेखा नाम दिया जा सकता था। विश्व की दो नदियां कांगो तथा माही कर्क रेखा को दो बार पार करती हैं। इनमें से एक मध्यप्रदेश की माही नदी है। यह धार ज़िले से आरंभ होकर कर्क रेखा को काटती हुई राजस्थान की तरफ जाती है, वहां से यह गुजरात में प्रवेश करके पुनः कर्क रेखा को काटती है।

 

सारिका ने बताया कि भारत के आठ राज्यों-मिजोरम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात से होकर कर्क रेखा गुजरती हैं। इनमें मध्य प्रदेश के 14 जिले रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया तथा शहडोल शामिल हैं। इन स्थानों पर मंगलवार को जीरो शैडो डे होगा। इस दिन दोपहर में परछाई आपका साथ छोड़ती हुई नजर आएगी। सारिका ने कहा कि योग दिवस पर योग करते हुए सूर्य की महिमा का अहसास भी करें।एजेंसी

Share:

Next Post

मंगलवार का राशिफल

Tue Jun 21 , 2022
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 05.26, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा     आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी, मंगलवार, 21 जून 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।     […]