धर्म-ज्‍योतिष

आज का दैनिक राशिफल 13 जून 2021

मेष: आज चतुर्थ प्रमुख केन्द्रस्थान में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायंकाल 6 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा मकर में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष: आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।



मिथुन: आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चचार्एं होंगी। आफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।



सिंह:आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले और पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

कन्या:आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। दिन सामान्य रहेगा।

तुला:आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य.व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं, इससे आपको सुकून महसूस होगा। आज के दिन नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताना सुखद सिद्ध होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।



वृश्चिक: आपकी माली हालत की बात करें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी स्थिति में सुधार होगा, अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे, तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा-सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर: आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ: आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम को सोच-समझ कर करें।



मीन:आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकेंगे, तो शुभ रहेगा। कारोबार को लेकर किसी की सलाह काम आएगी।

Share:

Next Post

मौसम में बदलाव के बीच इन हेल्थ टिप्स से रहेंगे स्वस्थ्य

Sun Jun 13 , 2021
नई दिल्ली। जब भी मौसम बदलता है, तो हमारे आसपास के वातावरण में कई बदलाव आते हैं। हवा, तापमान, नमी में हो रहे इन बदलावों के कारण हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और हमारे बीमार होने का खतरा ज्यादा होता है। भारत जैसे देश में जहां कई मौसम आते-जाते रहते हैं, वहां संक्रमण […]