खेल

टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए जापान दृढ़

टोक्यो। जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि देश टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए दृढ़ है, ताकि यह साबित किया जा सके कि मानवता ने कोरोना महामारी को हराया है।

75 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए, सुगा ने कहा, “जापान ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दृढ़ संकल्प किया है । जिससे कि इस बात का प्रमाण हो सके कि मानवता ने महामारी को हराया है। मैं सुरक्षित खेलों में आपका स्वागत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

मार्च में, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यह घोषणा की थी कि कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित किया जाता है।

कोरोनोवायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। जबकि, पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

वर्तमान में हर एथलीट के लिए सकारात्मक रहना बेहद जरूरी : बीरेंद्र लाकड़ा

Sun Sep 27 , 2020
बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा ने कहा है कि वर्तमान समय में जब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अभाव है, हर एथलीट के लिए सकारात्मक रहना बेहद जरूरी है। लाकड़ा के लिए वर्ष 2016 काफी खराब रहा था। इस वर्ष उन्हें घुटने की चोट का सामना करना पड़ा जिसके कारण वह रियो ओलंपिक […]