बड़ी खबर व्‍यापार

भारत को बताया दलहन फसलों का बड़ा बाजार, अमेरिकी सांसद ने की शुल्क बाधाओं को दूर करने की मांग 

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच दलहन के व्यापार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व अमेरिकी सांसद स्टीव डाइन्स शामिल हुए। इस दौरान स्टीव डाइन्स ने पीयूष गोयल से दलहन के व्यापार में आ रहीं शुल्क बाधाओं को हटाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इन दरों के कारण अमेरिका के मोंटाना राज्य में किसानों को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, स्टीव मोंटाना राज्य से ही सांसद हैं और यह राज्य अमेरिका का प्रमुख दाल उत्पादक राज्य है। उन्होंने कहा कि भारत दलहन फसलों का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। इसलिए मोंटाना के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है।

मोंटाना के लिए खोलना चाहिए भारतीय बाजार 
अमेरिकी सांसद ने कहा कि दलहन फसलों के व्यापार के लिए भारत और अमेरिका के बीच खुला व्यापार होना चाहिए और इसके लिए मोंटाना इस महीने के अंत तक होने वाली बैठक में ऐसी नीतियों को पेश करेगा जो किसानों को भारत में खुला बाजार उपलब्ध कराएंगी।

महीने के अंत में होने वाले यूएस-इंडिया ट्रेड पॉलिसी फोरम से पहले भारत का दौरा करते हुए डाइन्स ने मोंटाना फार्म ब्यूरो फेडरेशन, मोंटाना ग्रेन ग्रोवर्स एसोसिएशन की ओर से टैरिफ हटाने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के कुछ प्रमुख दाल आयातकों से भी मुलाकात की।  

चीन से मुलाकात के लिए नवाचार पर जोर 
भारत दौरे के दौरान डाइन्स ने चीन से मुलाकात के लिए नवाचार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें भारत और अमेरिका के संबंधों को और गहरा करने के लिए विकल्प खोजने होंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया।

Share:

Next Post

एक झटके में घटी दुनिया के रईसों की दौलत, एलन मस्क को 15 अरब डॉलर का घाटा, जानें वजह

Sat Dec 4 , 2021
नई दिल्ली। शुक्रवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को तगड़ा घाटा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टेस्ला इंक के शेयरों में घाटा बढ़ने से मस्क की संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर (1 लाख 13 हजार 208 करोड़ रुपये) की कमी आई है। इसमें […]