
नागदा। बुधवार को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में आयोजन होंगे। श्रीराम रथ के तत्वावधान में सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी निकलेगी। शेषशायी कॉलेज के सामने शिव मंदिर से शुरू होने वाली प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से गुजरकर चामुंडा माता मंदिर पहुंचेगी। वहीं रात 8 बजे कम्यूनिटी हॉल के सामने महाआरती व डीजे संध्या का आयोजन होगा। इसमें सुप्रीम डीजे साउंड, रणजीत हनुमान स्वरुप सरगम नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहेेंगे। आयोजक विनय लक्की गुर्जर ने बताया गुडी पडवा पर सभी नगरवासी घरों पर तोरण लगाकर, रांगोली बनाकर व दीप प्रज्जवलित करके हिंदू एकता का संदेश दें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved