
इंदौर। संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल से कल ‘विश्व धरोहर दिवस’ को लेकर आदेश निकले हैं। आदेश के तहत कल दिनभर मध्यप्रदेश के संग्रहालय और राज्य संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। आयुक्त की ओर से निकाले आदेश के तहत इंदौर में केंद्रीय संग्रहालय (सेंट्रल म्यूजियम), लालबाग और राजबाड़ा में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved