img-fluid

2 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

February 02, 2026

1. जम्मू-कश्मीर की धरती डोली, 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, पाकिस्तान में भी असर

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भूकंप (earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 5:35 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है. कश्मीर घाटी में, जिसमें श्रीनगर, पुलवामा, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा और हंदवाड़ा जैसे मध्य और उत्तरी कश्मीर के कई इलाके शामिल हैं, धरती हिल गई, जिससे लोग घबराकर नींद से जाग गए. भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी महसूस किए जाने की खबर है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर को भूकंप का एपीसेंटर बताया जा रहा है. कश्‍मीर में भूकंप के झटको सुबह-सुबह धरती डोली, तो लोग दहशत में आ गए. सुबह 5.35 बजे लोग गहरी नींद थे, लेकिन भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग कड़कड़ती ठंड में भी घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए हैं.

2. मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी तेज, 12 फरवरी को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन

मणिपुर (Manipur) में सरकार गठन (Government formation) को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा (BJP) केंद्रीय नेतृत्व ने मणिपुर के सभी एनडीए विधायकों (NDA MLAs) को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक आज 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पहले सभी विधायकों को राजधानी दिल्ली में उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। ऐसे में सभी विधायक 1 फरवरी को ही मणिपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मणिपुर भाजपा के 20 से अधिक विधायक, राज्य इकाई के अध्यक्ष सहित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इससे पहले मणिपुर भाजपा अध्यक्ष अधिराजमायुम शारदा देवी ने इंफाल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘एनडीए के सभी विधायकों को बुलाया गया है। हमें उम्मीद और विश्वास है कि जनता की सरकार बनेगी।’

3. NCP महाराष्ट्र में बनी रहेगी NDA में, विलय की अटकलों पर सुनील तटकरे का बयान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा (BJP) नीत राजग (NDA) का हिस्सा बनी रहेगी। साथ ही, संगठन दिवंगत अजित पवार (Ajit Pawar) की ओर से निर्धारित विचारधारा और मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब यह दावा किया जा रहा था कि NCP और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विलय की घोषणा की तारीख 12 फरवरी तय कर दी गई थी। NCP के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में तटकरे ने कहा, ”लोग चाहे कुछ भी कहें, हमारा रुख स्पष्ट है। हम पार्टी और अजित दादा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। हम इस रुख पर अडिग हैं।”


  • 4. भारत अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘डील हो गई’

    भारत और अमेरिका (India and America) के बीच अभी कोई द्विपक्षीय व्यापार समझौता अंतिम रूप में नहीं आया है, लेकिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को दावा किया कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल आयात करेगा। ट्रंप ने कहा, “हम लोगों ने इसको लेकर डील कर ली है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने हाल ही में भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने का प्रस्ताव दिया। हालांकि भारत की ओर से अभी तक इस प्रस्ताव पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस और ईरान से तेल आयात कम करे। दिलचस्प है कि जिस वेनेजुएला से ट्रंप अब तेल खरीदने की बात कर रहे हैं, उस पर पहले वे अमेरिका की ओर से विरोध जताते थे। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए चीन का स्वागत भी है।

    5. ईरान के तेवर देखकर बैकफुट पर अमेरिका, तनाव कम करने के लिए घटाईं समझौते की शर्तें

    तनाव के बीच ईरान (Iran) के तेवर ने अमेरिका को बैकफुट पर धकेल दिया है. तुर्की के अंकारा में प्रस्तावित शांति समझौते बैठक से पहले अमेरिका ने ईरान को लेकर शर्तें भी घटा दी हैं. पहले ईरान से बातचीत के लिए अमेरिका ने 4 शर्तें रखी थीं. अब उसे 2 कर दिया है. अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक मिस्र, कतर और तुर्की ने समझौते की पहल की है. इसी पहल के तहत अंकारा में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के साथ ईरान के अधिकारी बैठक कर सकते हैं. वाशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे समझौते की उम्मीद है. ईरान मजबूती से इस काम में लगा है. उसे अमेरिकी हमले का परिणाम पता है. हमने ईरान के आसपास अपना यूएसएस अब्राहम को भेज दिया है.

    6. विदेश मंत्री तीन दिन के अमेरिका दौरे पर, रुबियो और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों से करेंगे वार्ता

    विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) सोमवार को तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए। वहां वे महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर वाशिंगटन के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। जयशंकर की यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंधों में आई गिरावट को दूर करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी उम्मीद है कि मंत्री अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2 से 5 फरवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसमें कहा गया है कि मंत्रिस्तरीय बैठक आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगी। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकें भी करेंगे।


  • 7. बंग भवन के पास दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं ममता, SIR पीड़ितों के प्रति ‘संवेदनशीलता’ की मांग

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने सोमवार को दिल्ली के बंगा भवन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों का सामना किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में किसी आंदोलन के लिए नहीं आई हैं। उनका मकसद चुनावी सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना है। ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद वो बंगा भवन गईं, जो दिल्ली में पश्चिम बंगाल सरकार का गेस्ट हाउस है। वहां वे परिवार ठहरे हुए हैं जो बंगाल में चुनावी सूची की जांच प्रक्रिया से प्रभावित हुए हैं। इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात देखकर मुख्यमंत्री नाराज हो गईं।

    बांग्लादेश (Bangladesh) की एक अदालत ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। ये मामले सरकार की एक आवासीय योजना में जमीन के आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े हैं। ढाका की स्पेशल जज कोर्ट-चार के जज रबीउल आलम ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोनों मामलों में शेख हसीना को पांच-पांच साल की सजा दी। ये मामले राजधानी ढाका के पास पूर्बाचोल इलाके में चल रही राजुक न्यू टाउन परियोजना से जुड़े हैं। आरोप है कि वहां दो 10-काठा के प्लॉट गलत तरीके से आवंटित किए गए। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों को तोड़ा और जमीन आवंटन की प्रक्रिया में हेरफेर की। यह परियोजना राजधानी विकास प्राधिकरण (राजधनी उन्नयन कर्तृपक्खा) यानी राजुक के तहत आती है।


  • 9. राहुल गांधी ने किया नरवणे की किताब का जिक्र तो लोकसभा में हुआ हंगामा, राजनाथ और अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया

    संसद के बजट सत्र (Parliament’s budget session) में सोमवार को भारी हंगामा देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की तथाकथित किताब का जिक्र करते हुए दावा किया कि चीन की सेना भारत की सीमा में घुस रही थी। राहुल के इस बयान को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में तथाकथित किताब के Quote को बताने पर आपत्ति जताई, जो सदन के नियमों के विरुद्ध है।

    10. धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर केंद्र और 12 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार (2 फरवरी) को धर्मांतरण रोधी कानूनों (Anti-conversion laws) की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली नेशनल काउंसिल ऑफ चर्चेज इन इंडिया (NCCI) की नई याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने केंद्र के साथ-साथ राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को अपने जवाबी हलफनामे दाखिल करने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है. NCCI द्वारा सीनियर वकील मीनाक्षी अरोड़ा के जरिए दाखिल इस जनहित याचिका में धर्मांतरण रोधी कानूनों के क्रियान्वयन पर फौरन रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने NCCI की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र और 12 राज्य सरकारों से 4 हफ्ते के अंदर जवाब तलब किया.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved