भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र की बूथ विस्तार योजना पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर

  • भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सामने वीडी शर्मा का प्रेजेंटेशन, मप्र संगठन की तारीफ

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जयपुर में चल रही है। तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा जयपुर पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे भी जयपुर पहुंचे हैं। मंथन के दौरान वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच मध्यप्रदेश भाजपा के कामकाज की दी जानकारी। इसे लेकर एक उन्होंने प्रेजेंटेशन दिया। इसमें प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान और संगठन की योजनाओं को लेकर जानकारी दी। इस दौरान जमीनी स्तर पर तक एक्टिव कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्यप्रदेश भाजपा को कामकाज के लिहाज से माना गया देश में अग्रणी माना गया है। इसमें मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना और बूथ डिजिटलाइजेशन के काम को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सराहा गया। बैठक में मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य शामिल हैं।


मप्र भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाने का काम किया है। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए की संख्या एक लाख 75 हजार से ज्यादा है। इन त्रिदेवों को ट्रेनिंग दी गई। वहीं, संगठन मोबाइल ऐप को नए मॉड्यूल के साथ डाउनलोड कराया गया। इसके माध्यम से वह प्रदेश व केंद्र के नेतृत्व से कनेक्ट रहेगा। वहीं, बूथ अध्यक्ष महामंत्री और बीएलए प्रदेश और देश के नेतृत्व से सीधे कनेक्ट हो सकते हैं। प्रदेशभर में 95 प्रतिशत से ज्यादा बूथ को डिजिटल करने का काम हो चुका है। प्रदेश में 64 हजार में से 60 हजार से ज्यादा बूथ पर पार्टी पहुंच चुकी है। वहीं, साइबर वॉरियर्स को आईटी और सोशल मीडिया संबंधी ट्रेनिंग दी गई। यह संगठन और सरकार की बातें वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Share:

Next Post

रूसी सेना ने मारियुपोल में अजोवस्टल स्टील प्लांट को किया मुक्त

Sat May 21 , 2022
मॉस्को । रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने कहा कि रूसी सेना (Russian Army) ने मारियुपोल में (In Mariupol) अजोवस्टल स्टील प्लांट (Ajovastal Steel Plant) को पूरी तरह से मुक्त कर दिया है (Fully Frees) । मंत्रालय ने एक बयान में कहा, उद्यम की भूमिगत सुविधाएं, जिसमें आतंकवादी छिपे हुए थे अब वे रूसी […]