
नई दिल्ली। टोयोटा (Toyota) ने भारतीय बाजार (Indian Market) में अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक Toyota Hilux के नए मॉडल को लॉन्च कर दिया है। वैश्विक बाजार में पहले से मौजूद इस पिकअप का यह 9वां जनरेशन मॉडल है, जिसे नए एक्सटीरियर, आधुनिक इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। हालांकि, यह पहले की तरह IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है।
कीमत और वेरिएंट
नई Toyota Hilux तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है।
GX 4×2 ऑटोमैटिक – 31.99 लाख रुपये
GX 4×4 ऑटोमैटिक – 33.69 लाख रुपये
VX 4×4 ऑटोमैटिक – 36.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
नया डिजाइन और स्टाइल
नई Hilux का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें स्लिम LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल और फ्रंट पर बड़े Toyota लेटरिंग दी गई है। इसके अलावा ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, रोल बार, 18 इंच के नए अलॉय व्हील और फुटबोर्ड इसे दमदार लुक देते हैं।
पीछे की तरफ C-शेप LED टेललैंप, नया बंपर और इंटीग्रेटेड स्टेप दिया गया है, जिससे कार्गो बेड तक पहुंचना आसान हो जाता है। यह पिकअप सल्फर मेटैलिक, प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर व्हाइट समेत छह रंगों में उपलब्ध होगी।
इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
Hilux के केबिन में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और Toyota Smart Connect सिस्टम भी मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें Apple CarPlay, Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी-टेरेन मोड्स, OTA अपडेट्स, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Toyota Hilux में पहले वाला 2.8-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 204 हॉर्सपावर और 500 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। ग्राहकों के लिए इसमें 4×2 और 4×4 ड्राइव विकल्प भी उपलब्ध हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved