देश

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन

नई दिल्ली। भारत के दिग्‍गज उद्योगपति एवं कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर (Vice President Vikram S Kirloskar) का मंगलवार को निधन हो गया है। श्री किर्लोस्कर 64 वर्ष के थे। कंपनी की ओर बुधवार को यहां जारी बयान में बताया गया है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है।



दुख की इस घड़ी में हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अंतिम सम्मान 30 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजे बेंगलुरु के हेब्बल श्मशान घाट में श्री किर्लोस्कर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Share:

Next Post

अनाथों को गोद देने के लिए मनेगा उत्सव

Wed Nov 30 , 2022
हर जिले में मनेगा अंतरराष्ट्रीय दत्तक ग्रहण उत्सव इंदौर। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन नई दिल्ली ने अनाथ बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया सरल बनाने के बाद अब एक और पहल की है। अनाथों को गोद देने के लिए हर जिले में उत्सव मनाए जाएंगे। इन उत्सवों में आमजन को जहां कार्यप्रणाली समझाई जाएगी, वहीं […]