बड़ी खबर व्‍यापार

व्यापार संगठनों ने केंद्र सरकार से नौवाहन नियामक बनाने का किया आग्रह

मुम्बई। देश के व्यापार संगठनों ने केंद्र सरकार से नौवहन के क्षेत्र में बढ़ते माल भाड़े पर काबू पाने के लिए एक नियामक की स्थापना करने का आग्रह किया है।

कन्‍फेडरेशान ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की निर्यात और आयात पर राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष संजय बुधिया ने कहा कि चीन से आयात में कमी आई है और नौवहन कंपनियों ने भाड़े की दरों में वृद्धि की है। कोई भी शिपिंग कंपनी निर्यात खेपों को पहुंचाने के बाद खाली लौटना नहीं पसंद करती है।

उन्होंने कहा कि देशभर में सभी निर्यातक इस समस्या का सामना कर रहे हैं। बुधिया ने कहा कि इस स्थिति में माल बंदरगाहों पर पड़ा हुआ है। हमने सरकार से माल ढुलाई की दरों को नियंत्रित करने के लिए एक नौवहन नियामक की स्थापना करने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि लगातार छह महीने तक देश के निर्यात में कमी होने के बाद सितम्बर 2020 में निर्यात 5.27 फीसदी बढ़कर 27.4 अरब डॉलर हो गया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

नगर निगम की छवि खराब करना चाहती है दिल्ली सरकार : महापौर

Sun Oct 11 , 2020
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर हिंदूराव अस्पताल को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गलत बयानबाजी कर उत्तरी दिल्ली निगम की छवि को बिगाड़ना चाहती है और इसका मुख्य उद्देश्य निगम चुनाव में फायदा […]