
इंदौर। नवरात्रि (Navratri) के चलते यातायात पुलिस (Traffic Police) ने कुछ क्षेत्र में तय समय में भारी और बड़े वाहनों (large vehicles) के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब कुछ क्षेत्र में ये वाहन गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने वाले प्रतिभागियों, दर्शकों की सुविधा, सुगम यातायात और सड़क सुरक्षा के चलते इंट्री नहीं कर पाएंगे। ऐसे सभी भारी वाहन (बस और ट्रक) को 5 से रात 1 बजे तक डायवर्ट रूट से जाना होगा। व्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा यातायात जोन 2 में आ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर अन्य छोटे व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, लवकुश चौराहा, बापट और स्कीम नंबर-136 की ओर से आने वाले भारी वाहन देवास नाका से मांगलिया सेंट्रल पॉइंट होकर बायपास पर प्रवेश कर खंडवा-मुंबई की ओर जा सकेंगे। ऐसे वाहन देवास नाका चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल, रेडिसन एवं स्टार चौराहा होते हुए आगे नहीं जा सकेंगे, वहीं खंडवा एवं देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन बायपास के रास्ते मांगलिया सेंट्रल पॉइंट से देवास नाका होते हुए बापट एवं लवकुश चौराहे से उज्जैन-धार की ओर जा सकेंगे। रेडिसन और बेस्ट प्राइस की ओर से स्टार चौराहा और लाभगंगा की ओर आने वाली यात्री बसों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें डीपीएस स्कूल, गोल्डन लीव्स होटल तिराहा की ओर जाएंगी। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाली अन्य यात्री और इलेक्ट्रिक बसें बॉम्बे हॉस्पिटल, देवास नाका होते हुए मांगलिया टोल नाका की ओर जा सकेंगी। आयोजित हो रहे हैं।
तीन दिन बाद याद आया डायवर्जन
यातायात पुलिस को नवरात्रि शुरू होने के तीन दिन बाद भारी वाहनों का डायवर्जन याद आया, जबकि इस क्षेत्र में कई बड़े गरबा आयोजन होते हैं। बायपास के बड़े गार्डन के अलावा क्षेत्र के कुछ बड़े मैदान में भी बड़े गरबा उत्सव इस क्षेत्र में होते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved