img-fluid

यवतमाल में मेले के झूले में दर्दनाक हादसा, महिला के बाल फंसे; गंभीर रूप से घायल

September 14, 2026

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के महागांव में तान्हा पोला त्योहार (Tanha pola festival) के मौके पर लगे मेले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जायंट व्हील में झूला झूल (Swinging on the swing) रही 25 वर्षीय महिला के बाल सीट के पीछे लगे हिस्से में फंस गए। झूला तेज गति से घूम रहा था, जिसके चलते महिला के बाल खिंचते चले गए और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद महिला की चीख सुनकर मेले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झूले को बंद कराया और काफी मशक्कत के बाद महिला को झूले से बाहर निकाला।

बताया गया है कि पीड़िता फुलसावंगी निवासी 25 वर्षीय बली मारोती तालीकोटे है। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


  • त्योहार के मेले में उमड़ी थी भीड़

    महागांव में तान्हा पोला त्योहार के अवसर पर पुणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मेले में जायंट व्हील समेत कई तरह के झूले लगाए गए थे। इसी दौरान महिला जायंट व्हील पर सवार हुई थी।

    बताया जा रहा है कि झूला तेज रफ्तार से घूम रहा था। इसी बीच महिला के बाल सीट के पीछे लगे बेयरिंग में फंस गए। झूले की गति के कारण बाल खिंचते चले गए और महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।

    घटना के बाद पुलिस ने झूले को बंद करवाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे ने मेले में झूलों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved