मनोरंजन

‘Adipurush’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में रावण का लुक बदला गया

मुंबई (Mumbai)।  निर्देशक ओम राउत (Om Raut) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush ) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभिनेता प्रभास भगवान (Prabhas Bhagwan) श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि अभिनेत्री कृति सेनन (Prabhas Bhagwan) फिल्म में सीता की भूमिका निभाएंगी।



हैदराबाद में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर की विशेष स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद दर्शकों के लिए इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर की शुरुआत में हनुमान एक गुफा में तपस्या करते नजर आ रहे हैं। उसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण सीता के साथ वनवास चले जाते हैं। राम और लक्ष्मण शबरी के बेर खाते हुए दिखाई देते हैं। ट्रेलर में द्रोणागिरी पर्वत को उठाने से लेकर राम-लक्ष्मण के वानरसेना के साथ राम सेतु से लंका जाने तक सब कुछ दिखाया गया है।

इस ट्रेलर के अंत में रावण की एक झलक दिखाई गई है। फिल्म की आलोचना के बाद फिल्म के वीएफएक्स में कई बड़े बदलाव किए गए थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रावण के लुक को भी बदला गया है।अभिनेता प्रभास भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि अभिनेत्री कृति सेनन सीता की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेता देवदत्त नागे फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे।

 

Share:

Next Post

'The Kerala Story' के निर्माताओं ने महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से की मुलाकात

Wed May 10 , 2023
मुंबई (Mumbai)। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) के निर्माताओं ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) से मुलाकात की। लोढ़ा ने उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा का आश्वासन दिया है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने कहा है कि उन्हें अभी कोई पुलिस सुरक्षा नहीं चाहिए और पुलिस उनके संपर्क […]