मनोरंजन

Ranveer singh की ‘सर्कस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, Deepika ने दिया सरप्राइज

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) की आगामी फिल्म सर्कस इन दिनों चर्चा में है। यह एक पारिवारिक -कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh)लीड रोल में नजर आएंगे। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, (Jacqueline Fernandez, Pooja Hegde, Varun Sharma, Johnny Lever) मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जादव भी अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किया है।


ट्रेलर हमें सर्कस के दौर में ले जाता है। रणवीर सिंह की सर्कस में इलेक्ट्रिक मैन के तौर पर एंट्री होती है और उनके हाथों में बिजली के तारों से चिंगारियां निकलती नजर आती हैं। इसके बाद सर्कस के एक से बढ़कर एक करतब देख खूब मजे आते हैं। रणवीर सिंह वरुण शर्मा से कहते नजर आते हैं कि समझ नहीं आता ये जो मेरे साथ होता है उसे क्या कहेंगे? इस पर वरुण शर्मा कहते हैं कुदरत का करिश्मा कहेंगे और क्या कहेंगे। फिल्म में रणवीर और पूजा हेगड़े की रोमैंटिक कैमेस्ट्री भी दमदार लग रही है वहीं कलाकारों की कॉमेडी भी हंसाते-हंसाते पेट दर्द कर देती है। इसके अलावा रणवीर सिंह के डबल रोल की वजह से बड़ी कंफ्यूजन भी होती है। ट्रेलर के अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलता है, जो सबसे बड़ा धमाका है और वो है इस फिल्म का आइटम नंबर जिसे रणवीर सिंह की धर्मपत्नी दीपिका पादुकोण ने निभाया है।रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सर्कस’ शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। ‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share:

Next Post

जुबिन नौटियाल हॉस्पिटल से हुए डिस्‍चार्ज, सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया सेहत का हाल

Sat Dec 3 , 2022
नई दिल्‍ली । मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Singer Jubin Nautiyal) गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए। हादसे में उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट (injury) लगी है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल (mumbai hospital) में भर्ती कराया गया। […]