देश मध्‍यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में तबादलों का क्रम जारी है, आज राज्य शासन ने 25 IAS अधिकारियों के तबादले के साथ साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये। तबादला सूची में अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर जैसे प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादला आदेश में कहा गया है कि नीलमणि अग्निहोत्री द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सतना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कमलेश कुमार पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर सतना, क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सतना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।


नवीन पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश
आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नविन पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करें और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक को अपनी उपस्थिति भेजें।

Share:

Next Post

NDA सांसदों के 10 अलग-अलग ग्रुप करेंगे PM मोदी से मुलाकात, 2024 चुनाव पर होगी बात

Thu Jul 20 , 2023
नई दिल्ली: विपक्षी दलों की बैठक के ठीक बाद हुई बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर सभी दलों ने तमाम मुद्दों पर चर्चा की. अब बताया गया है कि एनडीए सांसदों के 10 अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं. […]