
भोपाल। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इस अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है। राजधानी में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने पुरानी विधानसभा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुस्तकालय में शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी भवन में पुष्पांजलि अर्पित गांधी को नमन किया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुरानी विधानसभा में गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved