भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हर घर तिरंगा अभियान… प्रदेश में डेढ़ करोड़ मकानों पर फहराया जाएगा तिरंगा

भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में डेढ़ करोड़ से अधिक मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। वे अपने आवास से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए थे और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को व्यापक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के संबंध में फिर से विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी जुट कर काम करें और प्रदेशवासियों को मकानों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूक करें।



वहीं अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर नागरिक के लिए गौरव की बात है। हर घर तिरंगा जैसा कार्यक्रम दुनिया में कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और युवा पीढ़ी को देशभक्ति से ओत-प्रोत करना हमारा दायित्व है। सभी मिलकर जन-जन तक इस संदेश को पहुंचाएं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि यह भारत को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने अपील की कि लोग स्वयं भी झंडा खरीद कर मकानों पर लगाएं। ज्ञात हो कि 13-15 अगस्त तक देश के कम से कम 20 करोड़ मकानों में तिरंगा फहराने का प्रयास किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में विभिन्न् राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सुझाव दिए।

Share:

Next Post

नगर निकाय में 80 प्रतिशत से अधिक स्थान हमारे खाते में

Mon Jul 18 , 2022
निकाय चुनाव में शानदार जीत पर मुख्यमंत्री ने जताया जनता का आभार, पार्टीजनों को दी बधाई, कहा भोपाल। वर्ष 2003 के बाद से, जब से मध्यप्रदेश में हमने सरकार बनाई है, निकाय चुनाव में ऐसी शानदार जीत कभी नहीं मिली। चुनाव हम पहले भी जीतते थे, लेकिन उसमें जीत का अनुपात 55-45 का ही रहता […]